DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किस्सा गजब है शिक्षा विभाग का: कर्रेगांव मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक हुए सेवा निवृत्त, उसके एक दिन बाद जारी हुआ प्राचार्य पद में पदोन्नति हेतु काउंसिलिंग का आदेश

नसरुद्दीन अंसारी प्रधान पाठक माध्यमिक शाला कर्रेगांव का बिदाई एवं सम्मान कार्यक्रम संपन्न

बालोद। नसरुद्दीन अंसारी प्रधान पाठक का सेवा निवृत्त होने पर संकूल कर्रेगांव द्वारा बिदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर को शाल, श्रीफल सम्मान पत्र,मोमेंटो से सम्मानित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री अंसारी थे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत कर्रेगांव के सरपंच रेल्हा राम भूआर्य एवं शाला संचालन समिति के अध्यक्ष, संकुल प्रभारी प्राचार्य प्रकाश मेश्राम, संकुल समन्वयक ओमकार प्रसाद सोनसारवा, पूर्व संकुल प्राचार्य सुखराम ठाकुर प्रधान पाठक गण, सुनील भूआर्य जगन्नाथ कोरेटीया, महेंद्र सिहारे, सूखचंद चंदेल , श्रीमति प्रमिला वारके, उत्तम कुमार सोनसरवा , मनोज खरे, शमा अहमद खान एवं हाईस्कूल, मिडिल स्कूल, एवं प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षक गण संकुल कर्रेगांव सभी लोगों ने श्री अंसारी के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु होने की शुभ कामनाएं दी।

सेवानिवृत होने की एक दिन बाद आया प्राचार्य बढ़ाने हेतु काउंसलिंग संबंधी आदेश

शिक्षा विभाग का यह अजीब ही किस्सा कह सकते हैं कि जो प्रधान पाठक मिडिल स्कूल पदस्थ थे और पूरे शिक्षकीय जीवन पूरा करते हुए सेवा निवृत्त लेते हुए उनकी सेवा निवृत्ति और विदाई कार्यक्रम के दूसरे दिन उनका प्राचार्य पद में पदोन्नति संबंधित काउंसलिंग के लिए आदेश भी जारी हो गया। शासन के नियम अनुसार सेवा निवृत्त हो चुके हैं तो अब वे प्राचार्य नहीं बन पाएंगे। यह एक संयोग की बात बन है कि श्री अंसारी सर का सेवा निवृत्त होने के दिन ही प्राचार्य बनने की आदेश जारी हुआ है। मिडिल स्कूल कर्रेगांव के बच्चे उनके विदाई कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सुख राम ठाकुर ने किया।

You cannot copy content of this page