DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महार समाज के महाधिवेशन में मोना रावत का किया गया सम्मान

बालोद/ डौंडी। छत्तीसगढ़ महार समाज (कोसरिया शाखा) का प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन 29 और 30 मार्च 2025 को ग्राम मरारटोला, जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से भगवान नारायण देव की पूजा अर्चना के साथ महाधिवेशन का शुरूआत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों व सामाजिक पदाधिकारी का सम्मान गुलदस्ता और गुलाल से तिलक लगाकर किया गया। 30 मार्च को मुख्य अतिथि विधायक इंद्रशाह मंडावी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम शैलेंद्र ने किया। समाज के नवनिर्वाचित पंचायती प्रतिनिधियों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। सामाजिक नियमावली पर चर्चा हुई। आवश्यक संशोधन व सामाजिक समस्याओं पर निराकरण पर विचार किया गया।साथ ही साथ प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन एवं शपथ ग्रहण किया गया। इसी कार्यक्रम के बीच में शिक्षिका मोना रावत का सम्मान विधायक इंद्रजीत मंडावी के द्वारा शिक्षिका को शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान दिया गया। शिक्षिका बालोद जिला विकासखंड डौंडी के पूर्व माध्यमिक शाला मरदेल की शिक्षिका है। पर शिक्षिका को जिला उत्तर बस्तर कांकेर विकासखंड भानुप्रताप के गांव भीरागांव से सम्मान के लिए नाम अंकित किया गया था। इस सम्मान में जिला उत्तर बस्तर कांकेर जिला अध्यक्ष भीखम आरदा क्षेत्रीय पंच रतिराम मरसकोले, ग्रामीण पंच श्रवण नेताम ग्राम भीरागांव सामाजिक बंधु व परिवार जनों ने हर्ष व्यक्त किया गया।

You cannot copy content of this page