बालोद। कलेक्टर व जिला जन दर्शन अधिकारी बालोद के नाम से एक आवेदन देकर सतनामी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष निवासी विजय बघेल ने पंचायती राज चुनाव आरक्षण आबंटन के तहत ग्राम सांकरा ज के आरक्षित आबंटित सीट अजा वर्ग को परिवर्तित कर अजजा महिला वर्ग के लिए निर्धारित करने के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि सतनामी समाज अजा बहुल हमारे ग्राम पंचायत सांकरा ज में आजादी के बाद से आज तक कभी भी हमारे अजा वर्ग को प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला है। लेकिन इस पंच वर्षीय कार्य काल में संभवतः इस वर्ग को पंचायत प्रतिनिधित्व का अवसर प्राप्त हुआ था। लेकिन जनपद पंचायत बालोद में पंचायत चुनाव सरपंच पद आरक्षण के लिए लाट वगैरह जो भी सिस्टम्स के तहत आरक्षण निकाला गया, उसमें हमारे ग्राम पंचायत सांकरा ज को अजा वर्ग मुक्त आरक्षण मिला फिर उसे काट कर अजा वर्ग महिला किया गया था। लेकिन बाद में किसी दबाव या अन्य कारणों से हमारे वर्ग के लिए आबंटित आरक्षित सीट को बदल कर अजजा महिला वर्ग के लिए फेर बदल किया गया है। जो कि हमारे वर्ग के साथ अन्याय व कुंठित जातिगत भेदभाव को दर्शाता है । कलेक्टर के संज्ञान में लाते हुए उन्होंने कहा ऐसी हमारे अजा वर्ग के आबंटित सीट को विगत आज से 25 वर्ष पहले ही किसी बड़े राजनेता के दबाव में बदल कर ओबीसी वर्ग को आबंटित किया गया था। जिसका दंश आज तक हमारे ग्राम के अजा वर्ग खासकर सतनामी समाज के लोग झेल रहे हैं । चूंकि इस बार ऐसी घटना की पुनर्रावृत्ति की गई है। जिसमें हमारे वर्ग के लिए आबंटित आरक्षित सीट अजा वर्ग को बदल कर अजजा महिला वर्ग को आबंटित किया गया है। जिसकी शिकायत करते हुए उन्होंने जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस बार हमारी मांग पर जिला प्रशासन के द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की जाती है और हमें उचित निर्णय नहीं मिलती है तो अजा वर्ग हमारे ग्राम पंचायत सांकरा ज में न तो अपने चार वार्डों पर एक भी उम्मीद्वार खड़े करेंगे और न ही अजा वर्ग से संबंधित सतनामी समाज के लोग सरपंच पद के लिए मतों का अधिकार के तहत मत डालेंगे । इसलिए निवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए हमारे वर्ग को न्याय दिलाने की मांग की विजय बघेल ने की है।
सांकरा ज के आरक्षित आबंटित सीट अजा वर्ग को परिवर्तित कर अजजा महिला वर्ग के लिए निर्धारित करने के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग, जनदर्शन में सतनामी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय बघेल ने की शिकायत
