DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पचेड़ा में एक दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए युवराज लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम

बालोद। डौडी लोहारा ( विधानसभा क्षेत्र ) के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचेड़ा मे एक दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता रखा गया था। जिसमे मुख्यअतिथी के रूप में डौडी लोहारा के युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम शामिल हुए। साथ में डौडी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमेश साहू ,पचेड़ा की सरपंच श्रीमती हरेश्वरी कौडो, अमरसिंह कौडो रामचंद्र निषाद सोनसिंह गावड़े तथा समस्त अतिथि गण ग्राम के ग्रामवासी उपस्थित थे। इस दौरान श्री टेकाम ने कहा की ग्राम पंचायत पचेडा से मेरे माता पिता तथा शुरू से मेरा भी आना जाना रहा करता है। किंतु आज मुझे मुख्य अतिथि के रूप में यहा आने का अवसर प्राप्त हुआ ।निवेंद्र ने कहा मै तो एक नाम का मुख्य अतिथी बनकर आया हू। मेरे मुखिया तो आप ही लोग है व जिस प्रकार मेरे पिताजी पटेली , पचेड़ा को एक नए रास्ते पर ले गए है । उसी प्रकार मै हमेशा चाहे वो विकास का कार्य हो या और भी समस्या में आप सभी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page