भोलापठार ग्राम पर्रेगुड़ा में भोला दशहरा एवं नवाखाई महोत्सव 6 अक्टूबर को, होंगे विविध आयोजन



बालोद। छत्तीसगढ़ के भोलापठार ग्राम पर्रेगुड़ा में भोला दशहरा एवं नवाखाई महोत्सव 0
6 अक्टूबर रविवार को रखा गया है। जिसमे कार्यक्रम सुबह 8 बजे से ग्राम देव् पूजा ,सुबह 10 बजे से सभी देवों का भोलापठार में पदार्पण एवं आदिवासी संस्कृति का विशाल झांकी ,गेड़ी एवं मांदरी नृत्य ,रेलापाटा ,आंगादेव की झांकी राउत नाचा ,पंथीनृत्य एवं अंतस सांस्कृतिक लोक कलामंच भिलाई की प्रस्तुति तुशांत बारले एवं खुमेश मानिकपुरी द्वारा की जाएगी।
अतिथि आगमन दोपहर 1 बजे से होगा। जिसमें विशिष्ट अतिथि
विधायक संगीता सिन्हा, रमशीला साहू पूर्व केबिनेट मंत्री, राकेश यादव छाया विधायक, रमेश साहू ,संरक्षक प्रदेश साहू समाज, मीना सत्येंद्र साहू ,सभापति जिला पंचायत बालोद , प्रेमलता साहू जनपद अध्यक्ष बालोद, केदार देवांगन सदस्य जिला पंचायत बालोद, कुंवर लाल महेन्द्र, निवेन्द्र सिंह टेकाम,समाजसेवी (राजा लोहारा), चंदू लाल मरकाम समाजसेवी भिलाई रहेंगे। यह कार्यक्रम समस्त ग्रामवासी द्वारा हर वर्ष मनाया जाता है।भोलापठार घने जंगल पहाड़ो के बीच में भगवान भोलेनाथ विराजमान है। यहां हजारो श्रद्धालू दर्शन करने आते है। यह मंदिर जिला मुख्यालय बालोद से महज 15 कि. मी. की दूरी पर स्थित पर्रेगुडा (करहीभदर ) में है। जिसमे भोलापठार समिति के अध्यक्ष रामजी ठाकुर, महासचिव भुवन उईके, उपाध्यक्ष जोहन प्रधान ,रामहु राणा,तामेश्वर प्रसाद कौशल सचिव पुरुषोत्तम निषाद,कोषाध्यक्ष महेंद्र तारम ,मंच संचालन परमानंद गुरूपंच संयुक्त सचिव -लेवेंद्र (उर्फ पप्पू चंद्राकर) एवं जनजागरण सेवा समिति समस्त ग्रामवासी पर्रेगुडा करहीभदर साथ ही सहयोगी जनप्रतिनिधियों का सम्मान , ग्राम पंचायत पररेगुड़ा (सरपंच श्रीमती विमला देहारी) ग्राम पंचायत करहीभदर(सरपंच श्री लीलाराम डड़सेना ) पंचायत अमोरा (सरपंच श्रीमती अमिता कुलदीप ) द्वारा किया जायेगा। रात्रि में मुड़मारी का नाच होगा।उक्त जानकारी भोलापठार मीडिया प्रभारी सूरज कौशिक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page