बालोद/ डौंडी लोहारा | थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े जुन्गेरा में विगत दिनों एक लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया था. घटना के बाद से ग्राम में तनाव की भी स्थिति थी. इस घटना में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने के कारण मृतिका युवती के प्रेमी को आत्महत्या के लिए मजबूर किये जाने के कारण धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया गया. जिसके बाद बुधवार को आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया गया. जानकारी अनुसार मृतका और आरोपी के बीच करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग था. जिसके जानकारी दोनों के घर वालों को भी थी. ग्राम में भी दोनों साथ घुमा करते थे. लड़की द्वारा प्रेमी को शादी के लिए कहा जाता था. वह अक्सर टालता था. साथ ही खुद शादी न कर दुसरे से भी शादी नहीं करने देता था. घटना के दिन भी युवती अपने प्रेमी के घर गई थी. लेकिन प्रेमी शादी के लिए नहीं माना तो युवती ने आत्महत्या कर ली. मृतिका का 27 जून को बर्थ डे था. उस दिन वह सामान लेने लोहारा जा रही हूँ कहकर निकली थी. जो वापस घर नहीं लौटी. तीसरे दिन फंदे पर उसकी लाश मिली. जिससे ग्रामीण घटना को लेकर आक्रोशित थे. जब घटना के बाद पुलिस ग्राम पहुंची तो लाश को उतारने भी नहीं दे रहे थे.
पुलिस ने लिए ग्रामीणों के बयान
30 जून की घटना के बाद थाना डौंडीलोहारा में मर्ग कायम किया गया जिसमें सहायक उपनिरीक्षक आत्माराम धनेलिया द्वारा जाँच किया गया । मर्ग जांच के दौरान मृतिका के वारिसान भाई परमानंद, दादी श्रीमती भागबती निवासी बडे जुगेंरा, बडे पारा एवं डेविड सिंह टेकाम, श्रीमती कलाबती टेकाम, श्रीमती लक्ष्मी टेकाम निवासी दाउ पारा ग्राम जुंगेरा, कोटवार गिरजा शंकर निवासी बडे जुंगेरा को पूछताछ कर कथन लिया गया. घटनास्थल मुआयना, निरीक्षण शव, पंचनामा पश्चात शव का पी.एम. कराया गया. सम्पूर्ण जांच कार्यवाही एवं तस्दीक के आधार पर पाया गया कि ग्राम जुंगेरा के गुडरा जंगल में दिनांक 29/06/2024 के करीबन 08/00 बजे से दिनांक 30/06/2024 के करीब 12/00 बजे मृतिका चमेली पिता स्व. घनश्याम सिंह उम्र 24 वर्ष जाति हल्बा सा. बडे जुंगेरा थाना डौंडीलोहारा के द्वारा घटनास्थल के कर्रा झाड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया.
जन्मदिन के दिन से घर से निकली थी
जांच में पाया गया कि मृतिका दिनांक 27/06/2024 के करीब 10/00 बजे अपने बर्थ-डे होने से सामान खरीदारी करने घर से डौण्डीलोहारा जाने के लिए निकली थी जो शाम तक वापस नहीं आने से रिश्तेदार आसपास में पता तलाश कर रहे थे, इसी दौरान दिनांक 30/06/2024 को करीब 12/00 बजे ग्राम जुंगेरा के ओम प्रकाश टेकाम द्वारा थाना आकर प्रकरण के घटनास्थल पर किसी लड़की की लाश पेड़ पर लटकने की सूचना देने पर तस्दीक कार्यवाही हेतू मौके घटनास्थल पहुंचकर तस्दीक दौरान मृतिका के भाई परमानंद एवं कोटवार के द्वारा ग्राम जुंगेरा गुडरा पारा कर्रा झाड में कुं. चमेली द्वारा फांसी लगाकर मृत्यु होने की सूचना देने पर ग्रामीणों रिश्तेदारों के साथ मौके पर जाकर देखने पर एक कर्रा झाड के डंगाली पर अपने गले में कुं. चमेली के द्वारा सफेद कलर मटमैला स्कार्फ कपड़ा से फांसी लगाने से मृत अवस्था में लटका हुआ था ।
प्रेम प्रसंग की बात आई सामने
पुलिस के अब तक के जांच में पाया गया है कि मृतिका कुं. चमेली का ग्राम जुंगेरा के ओम प्रकाश टेकाम के साथ पिछले करीबन 2 – 3 वर्षो से प्रेम संबंध था, और वे दोनो अक्सर एक साथ घुमते फिरते थे, चमेली के द्वारा ओम प्रकाश को शादी करने के लिए बोलने पर ना तो स्वयं शादी करने के लिए तैयार होता था और ना ही चमेली को किसी दूसरे लडका के साथ शादी करने देता था, इसी बात से कुं. चमेली बहुत परेशान व दुखी रहती थी और इसी दौरान दिनांक 29/06/24 के सुबह मृतिका अपने प्रेमी आरोपी ओम प्रकाश के घर गयी थी तो आरोपी द्वारा मृतिका को डांट कर अपने घर से भगा दिया गया जिससे मृतिका चमेली बढई मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो, मजबूर होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । जो कि आरोपी का कृत्य अपराध धारा 306 भादवि का प्रथम दृष्टया अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी ओम प्रकाश टेकाम पिता स्व. नारायण टेकाम सा. केरी जुंगेरा थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद के विरूध्द धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
बालोद जिले के अन्य बड़ी और जरुरी ख़बरें देखें सिर्फ एक क्लिक पर

