DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चौरेल में हुआ  वि.ख. स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 

बालोद| ग्राम चौरेल में वि.ख. स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि गुंडरदेही विधायक  कुंवर सिंह निषाद थे जिन्होंने  पहली, छठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को तिलक लगाकर और मिठाई खिला कर उनका स्वागत किया। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों को पाठ्य पुस्तक और स्कूल ड्रेस का वितरण भी किया गया। इस दौरान विधायक ने सभी विद्यार्थियों और नवप्रवेशी बच्चों को “शाला प्रवेशोत्सव” पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और बच्चों को अपने उचित मार्गदर्शन से संस्कारवान बनाने वाले सभी शिक्षकों का भी अभिनंदन किए।

इस दौरान स्कूल में बच्चों को न्योता भोज भी कराया गया. विधायक  ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत अंग्रेजी माध्यम और हिन्दी माध्यम स्कूल शुरू किए गए हैं। इन विद्यालयों की लोकप्रियता निजी स्कूलों से भी कहीं बेहतर है। हमारी सरकार ने बच्चों को अंग्रेजी भाषा सीखाने पर विशेष ध्यान दिया है, ताकि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़े हो सके। आगे बढ़ने की उम्मीद के साथ अपने सपनों को साथ लिए मेहनत कर रहे इन बच्चों से उम्मीदे सभी को होती है. सरकार और अभिभावकों की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है कि इन बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने के साथ ही उनका व्यक्तित्व विकास भी हो।

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता  मोंटी यादव सदस्य जिला पंचायत बालोद ने की. इस दौरान संध्या भारद्वाज सदस्य जिला पंचायत बालोद, लवण चंद्राकर सरपंच, सागर साहू, राजा राम चंद्राकर, खिलानंद साहू एवं नवीन यादव बीईओ गुण्डरदेही, श्रद्धा ठाकुर एबीईओ, खेमराज साहू एबीईओ, किशोर साहू बीआरसी सी गुण्डरदेही, राजेंद्र देशमुख प्राचार्य चौरेल, प्रवीण लोन्हारे सीएसी, सुभाष गजेन्द्र सीएसी, हेमंत साहू प्रधान पाठक सर्व संकुल समन्वयक, श्रद्धा ठाकुर , ब्लॉक के समस्त सीएसी और बीआरपी, संकुल केंद्र चौरेल के समस्त प्रधानपाठक एवं  शिक्षक शिक्षिकाये एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. संकुल प्राचार्य आरपी देशमुख ने आभार प्रकट किया और अंत मे विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन और श्रीमती रोहित ठाकुर प्रधानपाठक शा प्रा शा चौरेल द्वारा नेवता भोज में खीर पूड़ी खिलाया गया। अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया.

You cannot copy content of this page