DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महंगाई भत्ता और चार स्तरीय वेतनमान सहित विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संघ की मुख्यमंत्री से मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंपा ज्ञापन, मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला आश्वासन

रायपुर। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों की लंबित मांगों के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके शंकर नगर स्थित निवास में सौजन्य भेंट की। इस दौरान कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

महंगाई भत्ता और चार स्तरीय वेतनमान की उठाई मांग

प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान जनवरी 2026 से देय तिथि के आधार पर महंगाई भत्ता एरियर सहित प्रदान करने की मांग प्रमुखता से रखी। साथ ही मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को संपूर्ण सेवाकाल में चार स्तरीय वेतनमान का लाभ देने की मांग भी की गई।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की पदोन्नति का भी उठाया मुद्दा

संघ ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत एन.एम.ए. एवं पी.टी. कर्मचारियों को सभी नियमों में एकमुश्त शिथिलता प्रदान कर पदोन्नति का अवसर देने की मांग रखी। इसके अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न लंबित मांगों पर भी मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना और सभी मांगों के समाधान के लिए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ये रहे प्रतिनिधिमंडल में शामिल

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी चेलक, प्रदेश महामंत्री बोधीराम निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष खुमान सिंह ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विनोद वर्मा तथा धमतरी जिलाध्यक्ष डी.एन. साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे।

You cannot copy content of this page