DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला प्रशासन के नेतृत्व में कुरदी आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने लगाए पौधे

गुण्डरदेही/बालोद। जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिलेभर में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुरदी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-02 में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने सहभागिता निभाते हुए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वातावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे उपस्थित

कार्यक्रम में एसडीएम गुण्डरदेही श्रीमती प्रतिमा ठाकरे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गुण्डरदेही नीतीश “मोंटी” यादव, जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की खंड अधिकारी श्रीमती खलेश्वरी नाग, ग्राम पंचायत कुरदी की सरपंच श्रीमती पूनम साहू, पूर्व सरपंच एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू, पूर्व ग्राम प्रमुख केशुराम साहू, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक नेहा राजपूत, ग्राम सचिव राजेंद्र कुमार पिपरिया, रोजगार सहायक भूपेश साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेने के साथ हुआ।

You cannot copy content of this page