DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लाटाबोड़ में प्राचार्य  टीआर कोमिया  के सेवानिवृत्ति पर हुआ विदाई कार्यक्रम, एक दशक से भी ज्यादा समय तक उन्होंने दी सेवाएं 

बालोद| बुधवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम लाटाबोड़ में प्राचार्य  टी आर कोमिया  के सेवानिवृत्ति पर  विदाई कार्यक्रम रखा गया. जिसके  मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संगीता सिन्हा पहुंची थी. इसके अलावा अन्य अतिथियों के रूप में गंगा प्रसाद साहू (सरपंच लाटाबोड़), कुंवर साहू (पद्मश्री पुरस्कृत ), पीसी मरकले ( जिला शिक्षा अधिकारी बालोद), बसंत बाघ ( विकास खंड शिक्षा अधिकारी ),श्यामलाल (  अध्यक्ष ग्राम समिति ) मौजूद रहे. सभी ने टीआर कोमिया को भावभीनी विदाई दी .विधायक ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया .साथ ही पूरे शाला परिवार ने उनके कार्यकाल को याद किया. ज्ञात हो कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम लाटाबोड़ के सफलतम सेवा काल में अपने जीवन के 2012 से 2024 तक के अति महत्वपूर्ण अमूल्य एक दशक से भी अधिक वर्ष उन्होंने समर्पित किये हैं.

उनके कार्यकाल में 4 बच्चे प्रावीण्य सूची में अपनी जगह बना पाये है और 60 बच्चों को स्काउटिंग में राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक प्राचार्य के रूप में वे बच्चों के प्रति अति सहज, सरल रहे. अपने इस संस्था को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिलाया. बच्चों को पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों के लिए सदैव प्रेरित करते रहे. उनके सेवा काल के ये वर्ष कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, कड़ी मेहनत, ज्ञान, अनुभव, स्नेह एवं दिए गये कार्यों के त्वरित निष्पादन का प्रतिफल ही है कि वे बिना किसी अवरोध के शानदार एवं सम्मान के साथ सेवानिवृत्त हुए हैं. उनके मृदुल, अति सहयोगी स्वभाव, अनुशासन के साथ-साथ समय की प्रतिबद्धता ही उनके संपूर्ण सेवाकाल की अति सफलता है।

You cannot copy content of this page