DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बेलौदा के 25 किसान, बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से परेशान जनदर्शन में किए शिकायत

बालोद/डौंडी । ग्राम पंचायत बेलौदा (विकासखंड डौंडी) के किसानों ने  जनदर्शन में कलेक्टर से शिकायत की है  मामला विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर की खराबी का है। किसानों का कहना है कि उन्हें करहीभदर ब्रांच से बिजली मिलती है। जिससे उनके खेतों के बोर पंप चलते हैं। लेकिन कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण खेती किसानी प्रभावित हो रही है। 15 दिन खेती पीछे चल रही है। जिससे इस लाइन से जुड़े हुए 25 किसानों को सोचना पड़ रहा है कि उन्हें खेती कैसे करें। इस संबंध में किसानों द्वारा मुख्य अभियंता कार्यालय सहित करहीभदर कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। पर अब तक काम नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर की खराबी दूर की जाए ताकि सही तरीके से विद्युत प्रवाह हो। साथ ही निर्बाध तरीके से और नजदीक से विद्युत प्रवाह हो इसकी भी व्यवस्था की जाए। क्योंकि करहीभदर की दूरी उक्त इलाके से काफी अधिक होने के कारण भी सप्लाई में दिक्कत आती है। मांग करने वालों में घुनू राम , नकुल राम, रोहित कोर्राम, ठाकुर राम , सखाराम, सुरेश कुमार, सावत राम, कली राम, गंगाराम साहू,  कंवल सिंह, दुर्योधन, हलधर, सोनू कुंजाम आदि शामिल हैं।

You cannot copy content of this page