DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य शौर्य पुरस्कार वर्ष 2022 हेतु आवेदन 31 दिसम्बर तक आमंत्रित

बालोद।राज्य शौर्य पुरस्कार वर्ष 2022 हेतु आवेदन 31 दिसम्बर 2022 तक महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी में आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को राज्य के ऐसे वीर बालक-बालिकाएं जिन्होंने अपनी जाने की परवाह किए बिना अद्भुत वीरता का कार्य किया हो, उन्हें सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार हेतु नामान्कन व आवेदन योग्य बालक बालिकाओं से वांछित अभिलेखों के साथ कार्यालय में जमा कर सकते हैं। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page