DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंदाज अपना-अपना – युवा कांग्रेस ने आखिर ढूंढ ही लिया भूपेश नाम का बच्चा, स्कूल में पहुंच मुख्यमंत्री के बर्थडे पर कटवाई केक, तो इधर कका वाली नोनी ने वीडियो बनाकर दी ऐसी बधाई

बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन लोगों ने अपने-अपने अंदाज में मनाया। कई लोग जहां रायपुर में उनके निवास में बधाई देने के लिए पहुंच रहे तो अपने- अपने क्षेत्र में लोगों ने अपने-अपने तरीकों से उन्हें बधाई दी. इस बीच जहां युवा कांग्रेस बालोद के साथियों ने एक स्कूल निपानी में भूपेश नाम का बच्चा ढूंढ निकाला और स्कूल में पहुंचकर मुख्यमंत्री की तस्वीर के सामने उसी छात्र से जन्मदिन पर केक कटवाया और इस पल को यादगार बनाया। इसी तरह बालोद ब्लॉक के ग्राम जगन्नाथपुर की रहने वाली वैष्णवी यादव, जो अपने पिछले माह के वीडियो से कका वाली नोनी के नाम से चर्चित हुई थी, उन्होंने भी नए अंदाज में अपनी कका, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी।

तांदुला नदी देखने पहुंची वैष्णवी ने अपने सजधज कर आने का कारण सीएम के जन्मदिन के अवसर को बताया। तुतलाती भाषा में कहा कि आज कका के बर्थडे हे, हैप्पी बर्थडे कका।

स्कूल में मनाया युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन, भूपेश नाम के छात्र से कटवाया केक

जिले भर ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिन्हें प्यार से बच्चे कका कहते हैं, उनका जन्मदिन अलग- अलग अंदाज में मनाया गया। खासतौर से कांग्रेसियों ने इस अवसर पर विभिन्न आयोजन किए तो इस क्रम में निपानी के मिडिल स्कूल में खास तरीके से मुख्यमंत्री का जन्मदिन मना। यहां पढ़ने वाले भूपेश नाम के छात्र से युवा कांग्रेस के लोगों ने केक कटवाया और जन्मदिन की खुशियां साझा की। बच्चों ने मिलकर अपने कका की तस्वीर के सामने केक काटा और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकडे के निर्देशानुसार जिला युवा कांग्रेस के प्रसाशनिक महासचिव आदित्य दुबे के नेतृत्व में बालोद ब्लॉक के ग्राम निपानी में पूर्व माध्यमिक शाला में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के 61वां जन्मदिन पर उक्त कार्यक्रम हुआ। स्कूल के बच्चों के समक्ष जाकर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।जहां कक्षा 6 वी एक बच्चे जिनका नाम भूपेश है। उस बच्चे के हाथों केक कटवाया गया। इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच खुलाश मंडावी, युवा कांग्रेस से नूतन साहू, एनएसयूआई से मनीष साहू, खिलेश, हितेश, योगेश, गांव के समस्त पंच व शिक्षक भी उपस्थित थे।

बालोद जिले की ये खबरें भी पढ़ें

You cannot copy content of this page