DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिला के हजारों युवा कल करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव,सरकार की उलटी गिनती शुरू -राकेश यादव

बालोद| मुख्यमंत्री निवास के घेराव में बालोद जिला के हजारों की संख्या में युवा मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे. इस वादाखिलाफी वाली सरकार जिन्होंने युवाओं को ना तो आज तक बेरोजगार दिया है और ना आज तक 2500 बेरोजगारी भत्ता दिया है. इसके विरोध में लगातार भारतीय जनता युवा मोर्चा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रही है और कल मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने वाली है. भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में युवा इस आंदोलन को लेकर आक्रोशित व उत्तेजित हैं. बालोद जिले के भी युवा साथी कल बड़ी संख्या में निकल कर राजधानी कुच करने वाले हैं और कल से इस भूपेश बघेल सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी.

You cannot copy content of this page