DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अनिश्चतकालीन हड़ताल का दूसरा दिन, दिखा कर्मचारियो में आक्रोश

गुंडरदेही। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लाक गुंडरदेही बालोद जिला में अनिश्चत कालीन हड़ताल व आंदोलन पर दूसरे दिन मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनसे अपने मांगो व अधिकार का आग्रह किया। उसके पश्चात ब्लाक संयोजक वेद प्रकाश यदु व गुंडरदेही ब्लाक पर्यवेक्षक जिला प्रतिनिधि घनश्याम पुरी जिलाध्यक्ष के उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के एवं राज्य गीत के साथ महासंग्राम का आरंभ किया गया। फेडरेशन के प्रमुख मांग केंद्र के समान 34%डी ए तथा सातवें वेतनमान के अनुरूप एचआरए भत्ता देने के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा धरना प्रदर्शन को संबोधित किया गया। मंच का संचालन चित्रमाला राठी ने किया ।

इस आंदोलन में प्रमुख रूप से देवेंद्र हरमुख जिलाध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन ,विनोद जैसवार छ ग स्वास्थ्य मैदानी कर्मचारी संघ सी के बरषागड़े, रवि वर्मा,एच् के मधुकर , कुंदन साहू आर एच ओ संघ, चंद्रकांता ठाकुर अंजना राठौर कोषाध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग ,प्रभा ठाकुर,, अर्जुन सिंह तारम, अर्जुन सिंग मंडावी,गिरिश देवांगन, अविनाश यादव ,चंद्रशेखर गौतम, जे आर साहू,एस आर रंगारी, सोमन तारम ,डॉ बुसरा परवीन,मोकेस्वर हिरवानी जी,भरद्वाज टंडन ,राजेश शर्मा पीडब्लूडी विभाग ,संजय शुक्ला,विजय शंकर साहू,छबिलाल साहू,अविनाश यादव,दिनेश नेताम,यशवंत देवांगन,जीवनलाल देवांगन,एके चौधरी, एके साहू, भूषण लाल साहू, बी एस मरकाम,सभी पदाधिकारीगण शामिल रहे। साथ ही अंत में राष्ट्रगान के साथ दूसरा दिन का आंदोलन सम्पन्न हुआ।

You cannot copy content of this page