DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हे भगवान-सरेखा में एक ही दिन में मां-बेटे की मौत, इकलौते बेटे की मौत से सदमे में मां की भी गई जान

बालोद। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सरेखा में मां और बेटे की एक ही दिन मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है तो वही पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को गांव में एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। मां बेटे की एक साथ चिता जलने से पूरा गांव सहम गया और शोक के माहौल में डूब गए। दोनों की मौत किस वजह से हुई इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है। गुंडरदेही थाना प्रभारी राकेश ठाकुर का कहना है कि अभी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत किस वजह से हुई है। परिजन व ग्रामीणों से भी अभी पूछताछ नहीं हो पाई है। गांव के सरपंच नीतू साहू का कहना है कि बेटे की तबीयत खराब थी ऐसी जानकारी मिली है। जिसके बाद उसकी मौत हुई तो वह सदमे में मां भी चल बसी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक आर्यन ठाकुर इस परिवार का इकलौता बेटा था। शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी मौत हो गई। उसे तेज बुखार आया था और घर पर ही इलाज चल रहा था। लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। इस सदमे में उनकी मां नीराबाई ठाकुर भी बेसुध हो गई। जब ग्रामीणों को आशंका हुई कि वह होश में क्यों नहीं आ रही है तो उसे भी आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। दोनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इसलिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही में दोनों के शव को पीएम के लिए ले जाया गया। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद मृतक के पिता अशोक ठाकुर की भी तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें भी शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोट- ग्रुप में जुड़ने के बाद खबर ना खुल रही हो तो हमारा नंबर सेव करें, 9755235270 और जो भी समस्या है इसकी जानकारी व्हाट्सएप करें।

बालोद जिले की यह बड़ी खबरें भी पढ़ें हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page