DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हरेली में रेलवे ट्रैक पर बैठ ईयर फोन लगा मोबाइल में बात कर रहा था युवक, अचानक आई पैसेंजर ट्रेन, टकराया और हो गई मौत

बालोद। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारी खुर्द के रहने वाले लीलाधर निषाद उम्र 22 वर्ष की हरेली की शाम को मौत हो गई। घटना रेलवे ट्रैक पर हुई। तांदुला नदी के पास रेलवे ट्रैक है। जहां ऊपर से ट्रेन गुजरती है। शाम को गांव के युवक हरेली के कारण घूमने के लिए इसी रेलवे ओवरब्रिज की ओर पहुंचे हुए थे। जानकारी के मुताबिक युवक किसी से मोबाइल पर ईयर फोन लगाकर बात कर रहा था। अचानक दुर्ग की ओर से ट्रेन आने लगी। अन्य दोस्त तुरंत वहां से हट गए लेकिन ट्रेन काफी नजदीक आ गई थी। जब तक युवक को आभास हुआ वह हड़बड़ा गया और बचने के लिए इधर-उधर भागने लगा। पर ट्रेन से टकराने के बाद वह ओवरब्रिज से नीचे आ गिरा और सिर फटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक युवक के शव का अंतिम संस्कार गांव में हुआ।

You cannot copy content of this page