DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भीमकन्हार में महिलाओं ने दिखाई खेलकूद में भागीदारी, जमकर फेंके नारियल तो कुर्सी के लिए भी दौड़ लगाई

बालोद। ग्राम पंचायत भीमकन्हार में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खासतौर से गांव के महिलाओं ने भागीदारी दिखाई। महिलाओं ने नारियल फेंक में जमकर हिस्सा लिया तो कुर्सी के लिए भी दौड़ लगाई। गांव के पुरुषों के बीच भी इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। दरअसल में यह पूरा आयोजन हरेली के उपलक्ष्य में किया गया था। गौठान में पारंपरिक तरीके से हरेली पर्व की पूजा अर्चना करते हुए उक्त कार्यक्रम किया गया। जहां महिलाओं ने खेलकूद में जमकर हिस्सा लेकर बचपन की यादें भी ताजा की। आयोजन के मुख्य अतिथि ग्राम पटेल हीराराम देवहारी थे। अध्यक्षता जनपद सदस्य खगेश ठाकुर ने की। विशेष अतिथि डामन लाल देवहारी, गुलाब तारम, गज्जू राम, कुशल चंद्राकर, पीलू राम, दिलबहार चंदेल, रूप राम, गुमान यादव व सरपंच पोषण साहू थे। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता हुई। पुरुष और महिला दोनों वर्ग में गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, नारियल फेक व दौड़ का आयोजन किया गया।

You cannot copy content of this page