DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- सड़क हादसे में बंधन बैंक के मैनेजर और कर्मचारी की मौत, लोहारा- राजनांदगांव मार्ग पर हुई घटना, पढ़िए पूरी जानकारी, इधर मालीघोरी के हादसे में भी महिला की मौत

बालोद/ डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा से राजनांदगांव मार्ग पर अछोली और परसूली के बीच बीती रात करीब 10:15 बजे सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों बंधन बैंक में कार्यरत थे। जिसमें एक ग्राम कोचेरा का रहने वाला प्रमेश पिता मदन गिरी, बंधन बैंक में मैनेजर था तो वहीं दुबचेरा का रहने वाला सोमेश कुमार देवांगन पिता परदेशी राम, उसी बंधन बैंक में फील्ड कर्मचारी था। दोनों एक ही बाइक में रात को खैरागढ़ से घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात ट्रक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज किया है। लोहारा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक खैरागढ़ के बंधन बैंक में क्रमशः मैनेजर और कर्मचारी थे। दोनों महावीर जयंती और गुड फ्राइडे दो दिन की छुट्टी के चलते अपने घर लौट रहे थे। लेकिन घर पहुंचने से पहले सड़क हादसे में दोनों की जान चली गई। घटना से दोनों गांव में शोक का माहौल है। गुरुवार को दोनों के शव का पीएम हुआ और गांव में अंतिम संस्कार हुआ। दोनों एक दूसरे के पड़ोसी गांव के थे और एक ही जगह काम करते थे। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी थी। प्लैटिना बाइक कर्मचारी सोमेश कुमार की थी। मैनेजर के भाई रोमन गिरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक्सीडेंट का केस दर्ज किया। रोमन गिरी कोचेरा गांव में फैंसी दुकान चलाते हैं। उन्हें 13 अप्रैल को रात 10:30 बजे के करीब मोबाइल फोन से सूचना मिली कि उनके भाई प्रमेश गिरी उम्र 32 वर्ष और उनके दोस्त सोमेश देवांगन उम्र 23 वर्ष निवासी दुबचेरा की अछोली और परसूली के बीच सड़क हादसे में मौत हो गई है।

इधर मालीघोरी में रेत से भरी हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, महिला की अस्पताल में मौत

वहीं 14 अप्रैल को मालीघोरी में रेत से भरी हाईवा के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें सास कमला बाई साहू निवासी भैंसबोड़ की जिला अस्पताल बालोद में इलाज के दौरान मौत हो गई। तो वहीं उनका दामाद घायल है। जो डेंगरापार का रहने वाला है। दोनों बाइक से भैसबोड जा रहे थे।

बालोद जिले की ये खबर भी पढ़ें एक साथ, हैडिंग्स पर क्लिक करें

हमारे ग्रुप से जुड़ने यहां लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EjG2Gy33CXW3ar7hDeoUcO

You cannot copy content of this page