सावधान- 4 माह पहले इंस्टाग्राम पर खरथुली के इस युवक ने पोस्ट कर दी थी अश्लील वीडियो, एनसीआरबी दिल्ली की टीम की नजर में आया, बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार



कृपया सोशल मिडिया पर कोई भी विडियो / फोटो अपलोड करने से पहले सोचे?

बालोद। थाना बालोद क्षेत्र की एक घटना सामने आई है। जिसमें एक युवक ने कर आज से करीबन 04 माह पूर्व अश्लील विडियो को इंस्ट्राग्राम में वायरल किया था। पर यह चूक युवक को भारी पड़ा और उसे जेल जाना पड़ा। बालोद पुलिस ने लोगों को सचेत किया है कि सजग रहे क्योकि एन.सी.आर.बी दिल्ली की टीम अश्लील विडियो/फोटो अपलोड करने वाले के ऊपर निगरानी कर रही है। महिला एवं बच्चों के ऊपर होने वाली घटना को गंभीरता से पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी. पाल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई की गई। एन. सी. आर. बी नई दिल्ली से प्राप्त सायबर टीप लाईन के संबंध में जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें घटना दिनांक 01 दिसम्बर 2021 को आरोपी नेमीचंद साहू निवासी खरथुली थाना व जिला बालोद के द्वारा महिला एंव बच्चो से सबंधित अश्लील सामाग्री को सोशल मिडिया पर अपलोड करने की रिपोर्ट पर दिनांक 13 अप्रैल 2022 को थाना बालोद में अपराध क्रमांक 181/22 धारा 67 (ए), 67(बी) आई. टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण के विवेचना क्रम में नेमीचंद साहू पिता मनसुख लाल साहू उम्र 21 साल ग्राम खरथुली थाना व जिला बालोद को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है। उक्त विवेचना में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक भोपसिंह साहू, छन्नु बंजारे की सराहनीय भूमिका रही। थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील है कि सोशल मिडिया में कोई भी वीडियो / फोटो को अपलोड़ करने से पहले जरूर सोचे कि क्या अपलोड करे ? क्या अपलोड नहीं करे? यह संदेश अपने- अपने बच्चों तक जरूर पहुंचाए।

जरा जानिए एनसीआरबी के बारे में

दिल्ली की एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो) की टीम सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया में गलत पोस्ट करता है तो दिल्ली की टीम संबंधित क्षेत्र के थाने को कार्रवाई के लिए निर्देशित करती है। ऐसे ही एक मामला बालोद थाना क्षेत्र में आया है। उक्त मामले को लेकर एनसीआरबी ने संज्ञान में लिया और बालोद थाने को ई-मेल कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पूर्व में भी हुई है कार्रवाई

दिल्ली में एनसीआरबी ने सोशल मीडिया या अन्य पोर्टल में किसी भी प्रकार की अभद्र वीडियो अपलोड करने वाले की जानकारी रखती है। इसे कार्यालय से पहले जांच की जाती है। फिर राज्य कार्यालय को जानकारी भेजी जाती है। पूर्व में इसी तरह के एक मामले में कार्रवाई हो चुकी है।

ये बड़ी खबर भी पढ़ें

ग्रुप से जुड़ने यहां क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BC6L0SXphupHu5vhCsCA5W

You cannot copy content of this page