DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा में भी याद किए गए अंबेडकर

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के नगर अर्जुंदा में परीक्षेत्र स्तरीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद सम्मिलित होकर डॉ.बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किए। संसदीय सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा बाबा साहेब ने कहा था कि ‘हम, सबसे पहले और अंत में भी भारतीय हैं।’ उनके लिए सदैव राष्ट्र सर्वोपरि था। संविधान के रूप में देश को एक नई शक्ति प्रदान कर सशक्त भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाले श्रद्धेय डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कोटिश: नमन् करता हूं। इस दौरान चन्द्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा,प्रज्ञा मेश्राम एडिशनल एसपी, सुषमा चन्द्राकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा , मोहित मेश्राम, लेख दास साहेब, पुरुषोत्तम मार्कण्डेय , त्रिभुवन मोहन वासनिक , रोहित मलेकर , प्रवीण नोनहारे , नागेंद्र कॉमडे ,हुब लाल बोरकर , श्रवण वायदे , आनंद गहरवार , सोमेंद्र गढ़े, धीरज रामटेके एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page