DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

7 माह पहले 7 फेरे लिए, अब एक साथ पति-पत्नी ने किया सुसाइड, पढ़िए बालोद जिले की ये बड़ी खबर

बालोद। गुरुर ब्लाक के ग्राम तार्री में पति-पत्नी ने अपने बेडरूम में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बालोद जिले में इस तरह की बड़ी घटना से गांव सहित पुलिस महकमे में भी हलचल है। तो वहीं घटना का कारण क्या है यह पुलिस के लिए भी पहेली बन गई है। आत्महत्या की वजह कुछ बड़ी भी हो सकती है। क्योंकि लगभग 7 माह पहले जून में ही इनकी शादी हुई थी। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने एक साथ मौत को गले लगा लिया ? ग्राम तार्री के रहने वाले रामखिलावन ठाकुर व उनकी पत्नी तरुणा ठाकुर ने यह आत्मघाती कदम उठाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है। गुरुवार को सुबह मामले का खुलासा हुआ। गुरुवार की शाम को पति- पत्नी के शव का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। गुरुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल से मोबाइल जब्त हुआ है तो साथ ही एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें दोनों स्वेच्छा से इस दुनिया से जाने की बात लिखे हैं और फिर फांसी लगाई गई है। पुलिस के मुताबिक घटना का कारण अभी अज्ञात है। परिजनों से भी पूछताछ चल रही है। पति और पत्नी दोनों ही मर चुके हैं तो असल वजह क्या होगी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। घर वालों को भी उतनी कोई जानकारी नहीं है। इस घटना से घर में मातम है। घर वालों को पता भी नहीं था कि रात से दंपती ने फांसी लगा ली है। सुबह जब 10 बजे तक भी कोई आहट ना मिली तो घर वालों ने दरवाजा खटखटाया। जब कुछ आवाज ही नहीं आई तो दरवाजा खोलने पर पता चला तो दोनों रस्सी पर फंदा बनाकर कमरे में ही लटके हुए थे। दोनों के बीच क्या झगड़ा हुआ? किस बात पर दोनों ने इतना बड़ा कदम उठा लिया यह सब जांच का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक मृतिका तरुणा ठाकुर का मायका ग्राम बोरगहन थाना अर्जुंदा है तो वहीं मृतक पति रामखिलावन ठाकुर रोजी मजदूरी का कार्य करता था।

ये भी पढ़ें

You cannot copy content of this page