खेल-खेल में पढाई, वर्ण अक्षर पहचानों – खिलौना दौड़ नवाचार का प्रदर्शन ककरेल में



बालोद। प्रारंभिक भाषाई गणितीय कौशल विकास हेतु 100 दिवसीय अभियान के तहत जिला बालोद सें, जिला स्‍तरीय पीएलसी टीम के सदस्‍य व नवाचारी शिक्षक टुमनलाल सिन्हा, प्रभारी प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल के द्वारा वर्ण अक्षर पहचानों – खिलौना दौड़ नवाचार का प्रदर्शन किया गया। 100 दिवसीय कौशल विकास अभियान के तहत प्रथम सप्ताह में खेल-खिलौनों पर बातचीत करते हुए खिलौना प्रदर्शनी का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल, विकासखंड डौण्डी में किया गया।

जिसमें कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों ने स्वयं तथा अपने पालकों की सहायता से बनाए गए खिलौने तथा अपने घर के खिलौनों को लाकर, खिलौना प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। खिलौनों की सहायता से अक्षर ज्ञान व खिलौनों का नाम सही बताने के लिए खेल का रूप दिया गया। जिसमें बच्चों को गोल घेरे में घूमने को कहा गया, रुकने पर सामने में रखे खिलौने का नाम व प्रथम अक्षर बोलने को कहा गया। इसे प्रतियोगिता रूप देते हुए, जो नहीं बोल पाया, उसे उपचारात्मक शिक्षण के लिए हटाकर, सर्वश्रेष्ठ को विजेता रूप दिया गया। इस प्रकार वर्ण अक्षर पहचानों खिलौना दौड़ का नवाचार शाला में प्रस्तुत किया गया ।

इसी प्रकार स्तर एक के प्रथम सप्ताह में श्यामपट्ट पर लिखे खिलौनों के नाम को पहचान पाना, खिलौनों के नाम के पहले वर्ण को लिखवाना, 1 से 20 तक की गिनती पढ एवं लिख पाना, एक से 99 तक की गिनती पढ़ पाना तथा स्तर दो के प्रथम सप्ताह में गड़बो नवा भविष्य पुस्तक में विभिन्न व्यवसायों के नाम चित्र देखकर बता सकता है, गड़बो नवा भविष्य पुस्तक में से कम से कम 20 व्यवसायियों के नाम को याद कर बोल सकता है, 999 तक की संख्याओं को देखकर पड़ सकता है, 999 तक की संख्याओं को क्रम में लिख सकता है, जैसी गतिविधियों का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल, विकासखंड डौण्डी में आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में छात्रों के पालक, शाला प्रबंधन समिति, जनप्रतिनिधि, महिला समूह तथा सहायक शिक्षक श्रीभीखम सिंह यादव, टुमनलाल सिन्हा, प्रभारी प्रधानपाठक, एवं सीएसी पथराटोला जैलेन्द्रि सर उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page