DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरकारी जमीन पर बालोद के व्यवसायी का कब्जा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से की शिकायत, पढ़िए आरोप पर क्या कहा व्यवसायी ने?

बालोद। भू माफिया सरकारी जमीनों पर भी नजर गड़ाए हुए हैं। कई जगह जहां अवैध प्लाटिंग की शिकायत सामने आती है तो कई जगह अतिक्रमण के मामले भी नजर आते हैं। ऐसा ही एक मामला झलमला में सामने आया है। जहां पर वन विभाग और राजस्व विभाग की जमीन को तार घेरा कर के बालोद की विकास श्रीश्रीमाल द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इस संबंध में युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष साजन पटेल सहित उनके साथियों ने कलेक्टर के नाम से लिखित शिकायत भी की है। शिकायतकर्ता ने विकास श्रीश्रीमाल को भूमाफिया जैसा कृत्य करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है। ताकि सरकारी जमीन को सुरक्षित रखा जा सके।

वर्षों से उनके द्वारा उक्त जगह को अतिक्रमण करके रखा गया है। कलेक्टर के नाम दिए ज्ञापन में बताया गया है कि शासकीय वन क्षेत्र की भूमि पर अनाधिकृत रूप से कब्जा करने के संबंध में उचित कार्यवाही करते हुए अनाधिकृत कब्जे से बेदखल किया जाए। विकास श्रीश्रीमाल पिता शंकरलाल निवासी सदर रोड बालोद विगत कई वर्षों से ग्राम झलमला प.ह.नं.20 रा.नि.मं. झलमला तह. व जिला बालोद के घोटिया चौक निजि वाटिका से लगा हुआ शासकीस वन भूमि खसरा नं. 1233/1 पर तार का घेरा डालकर अनाधिकृत रूप से कब्जा कर अपना निजि उपयोग कर रहा है। उक्त अनाधिकृत भूमि पर कई किस्म के वृक्ष भी स्थित है शासन का उद्देश्य है पर्यावरण को साफ सुरक्षित रखने हेतु जंगल के वृक्षों को बचाना है तथा नया वृक्ष लगाना है। किंतु इस प्रकार के भू माफिया द्वारा जंगल को बचाने के बजाए उजाड़ने का प्रयास हेतु उक्त भूमि पर अनाधिकृत रूप से कब्जा किया है। इसलिए इनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही सख्ती से किया जाना जनहित में आवश्यक है। कलेक्टर से मांग की गई है कि उपरोक्त तथ्यों के आधार पर विकास श्रीश्रीमाल पिता शंकरलाल के खिलाफ अतिक्रमण का मामला दर्ज कर एवं शासकीय संपत्ति को अनाधिकृत रूप से उपयोग करने के संबंध में प्रकरण दर्ज कर उचित कार्रवाई एवं कब्जा से बेदखल करें।

नहीं हुई कार्यवाही तो वन मंत्री से भी करेंगे शिकायत

बालोद शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा एक तरफ हमारी छत्तीसगढ़ सरकार भूपेश बघेल की सरकार जल जंगल और जमीन को सवारने में और गरीब लोगों की जमीन को वापस दिलाने का काम कर रही है। पर दूसरी ओर बालोद जिले में स्थित ग्राम झलमला में एक भूमाफिया द्वारा फॉरेस्ट और राजस्व की जमीन को असंवैधानिक रूप से कब्जा कर अपने निजी कार्य में ले लिया और अगर इसमें कुछ कार्यवाही नहीं हुई तो हम वन मंडल के मंत्री से इसकी शिकायत करेंगे।

आरोपों पर कुछ भी ना कहने की बात कर रहे विकास

इधर जब हमने शिकायत के संबंध में जानकारी देते हुए विकास श्रीश्रीमाल से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि मैं फोन पर जानकारी नहीं दे सकता। जो भी बात होगी आमने-सामने होगी। आपको जो जानकारी प्राप्त हुई है उतना ही प्रकाशित कर सकते हैं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं अपना पक्ष प्रत्यक्ष ही रखना चाहूंगा।

One comment
7 माह पहले 7 फेरे लिए, अब एक साथ पति-पत्नी ने किया सुसाइड, पढ़िए बालोद जिले की ये बड़ी खबर - Daily Balod News

[…] सरकारी जमीन पर बालोद के व्यवसायी का कब… विभिन्न संस्थाओं को बांटे गए स्वेच्छानुदान के चेक जलवायु परिवर्तन को लेकर मितानिन चला रही जागरूकता अभियान, घर – घर बना रही धुआं रहित चूल्हा खेल-खेल में पढाई, वर्ण अक्षर पहचानों – खिलौना दौड़ नवाचार का प्रदर्शन ककरेल में सरकार की योजना-घायलों की जान बचाओ, 5000 रुपए ईनाम पाओ,,,, सीएमआईई ने जारी किये आंकड़े : छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर मात्र 2.1 प्रतिशत, जबकि देश में 7.7 प्रतिशत, पढ़िए पूरी रिपोर्ट,,,, बालोद सहित 16 जिला स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशालाओं को एनएबीएल से मिली मान्यता, देखिए लोगों को इससे क्या होगा फायदा? छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति अभियान को बड़ी सफलता: ढाई साल में करीब एक लाख 60 हजार बच्चे हुए कुपोषण मुक्त 80 लाख से अधिक लोग तंबाकू का करते हैं उपयोग, तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए ‘‘आओ ग्राम चलें‘‘ जैसे अभियान चलाने की जरूरत जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रथम सम्मेलन संपन्न, देखिए कैसे बनी आगे की चुनावी रणनीति? ऐसा प्रदर्शन पहली बार- धारा 144 का तोड़ निकालते बालोद में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने 4-4 की संख्या में फूक दिया पंजाब सीएम चन्नी का पुतला, पढ़िए क्यों है इतना गुस्सा? विधायक जनदर्शन में किसानों ने रखी थी बिजली की समस्या, विधायक कुंवर निषाद के कहने पर 3 दिन में ही कंपनी ने लगाया नया ट्रांसफार्मर पहले लगाया गुलाल का टीका- फिर पहनाया मास्क, बालोद की ट्रैफिक पुलिस चला रही जागरूकता अभियान भारत-पाक सीमा पर बर्फबारी के बीच करते थे सुरक्षा, कायम रहा देश सेवा का जज्बा, गांव लौटे तो आर्मी के जवान के स्वागत में जुटे भीमकन्हार के ग्रामीण सीएम ने कहा- इस तीसरी लहर में राज्य में आर्थिक गतिविधियां नहीं होंगी प्रभावित ब्रेकिंग- 26 जनवरी को भूमिहीन खेतिहर योजना से 3.56 लाख लोगों को जारी होगी पहली किश्त, देखिए बैठक में सीएम ने और क्या-क्या दिए निर्देश परसदा पंचायत सचिव ने जुंगेरा में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कई दिनों से पंचायत भी नहीं जा रहा था, मानसिक स्थिति थी खराब मनरेगा से अब तैयार होगी मुनगा की नर्सरी,,,,देखिए खबर क्या है सरकार की तैयारी? Post Views: 167 Tags: Dailybalodnews.com […]

You cannot copy content of this page