DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रथम सम्मेलन संपन्न, देखिए कैसे बनी आगे की चुनावी रणनीति?

बालोद। बालोद जिला कांग्रेस भवन के सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी चयनित जिला कार्यकारिणी एवं ब्लाक कार्यकारिणी के सदस्यों का प्रथम सम्मेलन के रूप में बैठक संपन्न हुआ। उक्त सम्मेलन के मुख्य अतिथि भैया राम सिन्हा पूर्व विधायक बालोद एवं अध्यक्षता सतीश साहू महामंत्री प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग एवं रतिराम कोसमा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी एवं क्रांति भूषण साहू संयुक्त महामन्त्री एवम शहर अध्यक्ष अनिल यादव के विशिष्ट अतिथि में हुआ। उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस इस सभी कार्यकारिणी का घोषणा हुआ एवं सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निवेदन किया गया, जिसमें ग्राम प्रभारी ओबीसी के 5 सदस्य के चयन हेतु प्रस्ताव पास किया गया।

साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सदस्यता बुक 100 नग जिसे पूरे जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सभी ब्लॉक अध्यक्षों को वितरण किया गया जिससे पिछड़ा वर्ग विभाग के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बने और संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग प्रदान करें। सभा को भैया राम सिन्हा ने भी संबोधित किया और आह्वान किया कि आने वाले समय में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और बड़ा कार्यक्रम हो। जिससे भूपेश बघेल मुख्यमंत्री की सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधे लोगों तक जानकारी दिया जा सके।

जिले के अध्यक्ष केजू राम सोनबोईर ने आह्वान किए कि जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ब्लॉक संगठन एवं जिला कार्यकारिणी के संगठन मजबूत हो, उसके लिए अब ब्लॉक संगठन में भी मीटिंग किया जाना सुनिश्चित हो और गांव में भी बूथ स्तर तक मीटिंग लगातार होनी चाहिए। जिससे संगठन मजबूत हो। प्रथम सम्मेलन में ब्लॉक अध्यक्षगण अमृतानंद सिन्हा पूर्ण आनंद चौधरी ललित हिरवानी सरोज पटेल नगर कौशिक एवं भगवती सोनकर एवं जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष गोपी हिरवानी, छवी शर्मा नरेंद्र कुमार इंद्र कुमार धनकर जानकी साहू चमेली साहू रोशन लाल साहू टीका राम साहू प्रकाश साहू नेतराम साहू केदार देवांगन लोकेश कुमार साहू लोकनाथ निषाद रवि कुमार इंदौरिया के अलावा जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page