DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीपरछेड़ी खरीदी केंद्र पहुंचे संसदीय सचिव कुंवर निषाद,प्रबंधन को चेतावनी, ना हो घटना की पुनरावृत्ति

बालोद। बालोद जिला अंतर्गत पीपरछेड़ी धान उपार्जन केंद्र में कल हुए भगदड़ की जानकारी प्राप्त होते ही संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद ग्राम पीपरछेड़ी पहुंचे जहाँ सोसाइटी के संचालक मंडल के सदस्यों एवं ग्रामीणों से चर्चा किए , चोटिल हुए ग्रामीणों के बारे में हालचाल जाना । उन्होंने केन्द्र में उक्त घटनाक्रम की पूर्ण जानकारी लेकर खेद व्यक्त करते अधिकारियों को भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो इसके उचित व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया। संसदीय सचिव ने बताया कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण योजना है तथा शासन की ओर से कृषकों की सुविधाओं के लिए यथासंभव कार्य योजना तैयार किया गया है जिसको लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न हो किसानों के लिए बैठक से लेकर पानी की व्यवस्था की जाए और गांव के हिसाब से टोकन वितरण किया जाए।

इस दौरान बालोद के पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, चंद्रेश हिरवानी, कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

You cannot copy content of this page