DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पंथी कला साधना ने डॉ बारले को दिलाया पद्मश्री सम्मान, सतनामी समाज हुआ गौरवमान, पढ़िए उनकी पूरी कहानी

बालोद/दुर्ग। सतनामी समाज के इतिहास में इस तरह से देश के महामहिम राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री सम्मान आजतक किसी सतनामियों को नवाजा नहीं गया था। लेकिन 2021 के गौरवमयी इतिहास में सतनामी समाज के आन बान और शान ,प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय पंथी नर्तक व समाज सेवी डाक्टर आर एस बारले को प्राप्त राष्ट्रीय पद्मश्री सम्मान पूरे समाज को गौरवान्वित करने के साथ प्रेरणा दायक है। डाक्टर बारले का सम्मान संपूर्ण पंथी नर्तक साथियों व कलाकारों को हर्षित व प्रफुल्लित करने वाली सम्मान है ।इससे कलाकारों में जज्बा व सम्मान प्राप्त करने की ललक पैदा होगी।
दुर्ग व बालोद जिला सतनामी समाज में खुशियों की लहर

डाक्टर आरएस बारले का निवास स्थान ग्राम खोला विकासखंड पाटन व जिला दुर्ग से हैं। दुर्ग जिला सतनामी समाज में में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उसी तरह से पद्मश्री डाक्टर बारले का ससुराल बालोद जिले के ग्राम सांकरा ज है व डाक्टर बारले स्वर्गीय अंक लाल गिलहरे सेवा निवृत कृषि विस्तार अधिकारी के दामाद व बालोद जिला सतनामी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के विजय बघेल के भांजी दामाद होने के कारण बालोद जिले में भी डॉ बारले को पद्मश्री सम्मान महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा प्राप्त होने पर खुशी का माहौल है। बालोद जिला सतनामी समाज में डाक्टर आर एस बारले को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश संयोजक विजय बघेल, संजय बारले जिलाध्यक्ष सतनामी समाज बालोद , पवन जोशी प्रदेश कोर कमेटी सदस्य सतनामी समाज छत्तीसगढ़ , भूपेंद्र चाणक्य , मोहन चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ,शशी बंजारे ब्लाक अध्यक्ष गुन्डरदेही , संजय जोशी जिलाध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ , निर्मला बंजारे जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ,श्री केदारनाथ सुनहरे ब्लाक अध्यक्ष बालोद , चमन टंडन ब्लाक अध्यक्ष गुरुर , धनेश बघेल ब्लाक अध्यक्ष लोहारा , राजकुमार बारले ब्लाक अध्यक्ष डौंडी , एल एन बघेल जिला प्रवक्ता , जीवन बंदे समाज सेवी , असवन बारले जिला संरक्षक , खिलानंद गिलहरे जिला कोर कमेटी सदस्य , विजय बारले जिला विधि सलाहकार , दीपक बघेल ,प्रशांत बघेल ,बी डी टंडन , आर एस बंजारे ,संदीप जोशी , टिनेश्वर बघेल ,सहित अनेकों लोगों ने पद्मश्री डाक्टर बारले को बधाई व शुभकामनाएं दी ।

सीएम ने दी बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त पंथी नर्तक राधे श्याम बारले को पद्म श्री सम्मान से विभूषित किया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुविख्यात पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले को पद्मश्री सम्मान की गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री बारले को दूरभाष पर बधाई देते हुए कहा कि डॉ. राधेश्याम बारले पंथी नृत्य के माध्यम से बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने अपनी कला साधना से छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नहीं, अपितु देश को गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. बारले का जन्म दुर्ग जिले के पाटन तहसील के ग्राम खोला में 9 अक्टूबर 1966 को हुआ। इन्होंने एम.बी.बी.एस. के साथ ही इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से लोक संगीत में डिप्लोमा किया है। डॉ. बारले को उनकी कला साधना के लिए इससे पहले भी कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

संबंधित खबरें

You cannot copy content of this page