गुंडरदेही में भाजपाइयों ने किया मुख्यमंत्री व वनमंत्री का पुतला दहन



चंदन पटेल गुंडरदेही। भाजपा मण्डल गुण्डरदेही के अंतर्गत बघमरा बुथ, सहाड़ा चौक, चेंजगेंज में पुतला दहन हुआ। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की तानाशाही व ख़राब नीति के कारण कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान करना व निर्दोष लोगों के ऊपर एफ आई आर करवाना व दबाव डाल कर ये सब सरकार अपनी पावर का गलत इस्तेमाल कर रहे है । छत्तीसगढ़ के लोगो को अपमान कर आज राज्य सरकार अपने गलत नीति से सभी वर्ग के लोग परेशान है।
भूपेश सरकार के तानाशाही के खिलाफ भाजपा मंडल गुंडरदेही द्वारा ग्राम पंचायत व नगरीय निकाय में प्रत्येक वार्ड स्तर में पुतला दहन कर छत्तीसगढ़ के जनता को इनके कार्यो के बारे में बता कर इन्हें याद दिलवाया गया। इस क्रम में मण्डल अध्यक्ष दुष्यन्त कुमार सोनवानी ने कहा बालोद जिला के ग्राम कोचवाही के प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही स्वर्गीय शित कुमार नेताम के द्वारा अपना जमीन बेंच कर भी अपने मकान का पैसा नही दे पाया। राज्य सरकार के कारण उन्हें आवास योजना का क़िस्त नही मिलने के कारण वो आत्महत्या का कदम उठाया। जो राज्य सरकार के नाकामी को उजागर करती है। पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने कहा की कवर्धा में जो घटना हुआ है जिसके जिमेदारी भूपेश बघेल व मोहम्मद अकबर है। गुण्डरदेही के विभिन्न वार्डो में पुतला दहन किया गया। मण्डल महामंत्री सेवक महिपाल ने कहा दोषियों के ऊपर कार्यवाही करें । अपनी मनमानी कर राज्य सरकार प्रदेश की जनता को धोखा दे रही है ।


गुंडरदेही मण्डल के नगर पंचायत में भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यन्त कुमार सोनवानी के साथ पूर्व विधायक राजेन्द्र कुमार राय ,महामंत्री मण्डल सेवक महिपाल , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सांस्कृतिक प्रकोष्ठ केसव साहू ,मण्डल उपाध्यक्ष हरीश निषाद ,मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा व पार्षद टीकाराम निषाद ,पार्षद गण संतोष नेताम ,शंकर यादव ,विजय सोनकर ,मण्डल मंत्री विनोद चंद्रकार ,जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ थान मल जैन ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष हेमन्त सोनकर , धर्मंद्र साहू ,सौरभ चोपड़ा भाजपा नेता , के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी क्रम में ग्राम राहुद में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर ,मण्डल उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ,पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा चेतन साहू ,युवा मोर्चा मण्डल गुण्डरदेही अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा , मेघनाथ कुम्भकार ,प्रमोद पटेल , नेम लाल यादव ,के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाठागांव आर में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लेखराम साहू, डॉ तेज राम साहू ,देवकुमार साहू के साथ कार्यकर्ता उपस्थिति थे। कलँगपुर में पुतला दहन में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चन्द्राकर ,दिलीप कोल्हाड़े ,विकास जैन ,लेखराम साहू , वेदप्रकाश साहू ,सुफल साहू ,मोपेद्र साहू , चन्द्रेश जैन रोशन साहू ,मानस कोल्हाड़े ,जितेंद्र जैन ,संजय साहू ,पोषण साहू के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे ।ग्राम माहुद बी व हल्दी में पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू ,प्रदीप ठाकुर ,हीरा गांधी ,धलेंद्र सर्वा, प्रकाश साँवरे , बुधराम साहू के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे । ग्राम अर्जुनी में पुतला दहन में मण्डल महामंत्री व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मण्डावी, मण्डल उपाध्यक्ष व सरपंच कुलदीप साहू, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page