DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग-नेशनल हाइवे किनारे के जंगल क्षेत्र में जुआ खेलते धमतरी के 6 जुआरी पकड़ाए

आरोपियों से 10110 रू नगदी रकम, दो नग मोटर सायकल, 03 नग मोबाईल कुल जुमला किमती 37110रू जप्त

बालोद/ धमतरी। दिनांक 31.10.2021 को थाना गुरूर, पुलिस सहा० केन्द्र पुरूर, एवं चौकी कंवर पुलिस द्वारा मिलकर ग्राम जगतरा मन्दिर जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर रेड कार्यवाही की गई। जिसमें 06 जुआड़ियान को जुआ खेलते पकड़ा गया। जंगल का फायदा उठाकर कुछ जुआड़ियान भागने में सफल हुए। पकड़े गये जुआड़ियान 01. संस्कार ग्वाल पिता रमेश ग्वाल उम्र 20 वर्ष साकिन रामसागरपारा धमतरी थाना धमतरी जिला धमतरी 02. शाहील यादव पिता कृपाल यादव उम्र 19 वर्ष साकिन धमतरी थाना कोतवाली जिला धमतरी 03. ढालेनदास मानिकपुरी पिता रामकृष्ण मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष साकिन नयापारा धमतरी जिला धमतरी 04. गोपाल साहू पिता मंगल साहू उम्र 26 वर्ष साकिन बांसपारा धमतरी जिला धमतरी 05. कमलेश साहू पिता ललित राम साहू उम्र 18 वर्ष साकिन कुर्रा थाना धमतरी जिला धमतरी 06. दुर्गेश्वर सोनी पिता बुधराम सोनी उम्र 30 वर्ष साकिन ईतवारी बाजार धमतरी जिला धमतरी से कुल नगदी रकम 10110 / रू० दो मोटर सायकल, तीन नग मोबाईल, 52 पत्ती ताश एवं दरी कुल जुमला किमती 37110रू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। बता दे कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि मरकाटोला आसपास के जंगलों में जुए का फड़ लगने लगा है। जिसे देखते हुए पुलिस ने मुखबिर तंत्र मजबूत करते हुए मौका पाकर यहां कार्यवाही की।

ये खबरे भी पढ़े हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page