बालोद- 1 नवंबर सोमवार को दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव 2021 का जिला स्तरीय आयोजन का उद्घाटन होगा। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन डॉ रश्मि आशीष से करेंगे। तो वही विशेष अतिथि के रुप में विधायक संजारी बालोद संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जनपद पंचायत बालोद के अध्यक्ष प्रेमलता साहू होंगे। इस आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। दोपहर 3:00 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। लोकनृत्य की प्रस्तुति होगी। तो दीपक चंद्राकर द्वारा निर्देशित लोकरंग अर्जुंदा के कार्यक्रम की भी विशेष प्रस्तुति होगी।
कलेक्टर ने बैठक लेकर की समीक्षा, विभाग लगायेंगे स्टाल
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर राज्योत्सव आयोजन की तैयारी की समीक्षा की। कलेक्टर ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर 2021 को जिला मुख्यालय के स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर 2021 को सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह होंगी। कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय कलाकारों द्वारा एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम शालीन होगी। उन्होंने राज्योत्सव आयोजन स्थल पर कोविड-19 के गाईडलाईन का पालन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को राज्योत्सव स्थल पर प्रदर्शनी के माध्यम से विभागीय योजनाओं और कराए गए विकास कार्यों को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
इन प्रमुख विभागों की लगेगी प्रदर्शनी
राज्योत्सव स्थल पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पशुधन विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधान विभाग, खाद्य विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, जिला अंत्यावसायी, नगर पालिका, सहकारिता, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, जनसम्पर्क विभाग, पुलिस आदि विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर, एस.डी.एम. बालोद आर.एस.ठाकुर, एस.डी.एम. गुण्डरदेही भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. गुरूर रश्मि वर्मा, डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव, अभिषेक दीवान, सुब्रत प्रधान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर और एसपी ने देखी तैयारी
कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने जिला मुख्यालय के राज्योत्सव आयोजन स्थल स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम पहुॅचकर तैयारियों का जायजा भी लिया। जहां उन्होंने प्रवेश द्वार, मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, प्रदर्शनी हेतु स्टाल निर्माण आदि का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं । इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर, एस.डी.एम. बालोद आर.एस.ठाकुर, एस.डी.एम. गुरूर रश्मि वर्मा, डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव, सुब्रत प्रधान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
