DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गांव का गौरव- दरबारी नवागांव के 25 साल के ओम प्रकाश साहू ने पीएससी परीक्षा में हासिल किया 62वा रैंक, आबकारी उपनिरीक्षक के पद पर हुए चयनित

ओमप्रकाश के माता पिता

बालोद/ मालीघोरी। ग्राम दरबारी नवागांव के रहने वाले ओमप्रकाश साहू उम्र 25 वर्ष का चयन राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा के जरिए आबकारी उप निरीक्षक पद पर हुआ है। वे पिछले साल पीएससी की परीक्षा दिए थे। जिसका रिजल्ट हाल ही में आया। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ में 62 वे रैंक में रहे। उन्हें आबकारी उप निरीक्षक का पद मिला है। ओम प्रकाश साहू ने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था। पहली बार प्री, मैन्स और इंटरव्यू तीनों पास कर गए थे। लेकिन रैंक कम आया। तो दूसरे प्रयास में प्री निकालना भी मुश्किल हुआ। पर तीसरे प्रयास में उन्हें उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार कठिन परिश्रम करते रहे। जिसकी बदौलत उन्हें यह सफलता मिली।उनके पिता पुलिस विभाग में पदस्थ है। ओम प्रकाश साहू के इस उपलब्धि से दरबारी नवागांव सहित आसपास के गांव में गौरव का माहौल है और युवा उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मानने लगे हैं। उन्होंने अपनी तैयारियों के बारे में बताया कि सबका अपने-अपने पढ़ने का तरीका होता है। छात्रों को खुद का जो तरीका अच्छा लगता है जिसमें उन्हें समझ में आता है वह आजमाना चाहिए। जरूरी नहीं कि आप 12 से 18 घंटे पढ़े, जब आप की पढ़ने की इच्छा हो समय प्रबंधन के साथ निर्धारित पाठ्यक्रम को पूरा करते हुए लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने भी वैसा ही किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने एक संस्थान से कोचिंग की थी। लेकिन इसके बाद कोरोना काल में उनका कोचिंग क्लास ही बन्द रहा। दुर्ग में रहकर पढ़ाई करते रहे पर कोरोना काल में कोचिंग बन्द होने से सेल्फ स्टडी से ही तैयारी की। सफलता का राज बताते उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लोगों की दुआएं और भाग्य जब तीनों साथ हो तो सफलता आपके कदम चूमती है। जिंदगी में इन तीनों का होना जरूरी है। वर्तमान सफलता के साथ उनका लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर भी बनना है। वे अगली बार फिर तैयारी करेंगे।

You cannot copy content of this page