90.74 करोड़ रूपए से आदमाबाद-घोटिया-डौण्डी मार्ग तो 30.27 करोड़ से गुरूर-पड़कीभाट-सनौद मार्ग का होगा निर्माण, ऐसी कई सड़को की बदलेगी तस्वीर शिलान्यास करेंगे आज सीएम


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 सितम्बर को वर्चुअल माध्यम से लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विकास कार्यो का करेंगे शिलान्यासबालोद- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 19 सितम्बर को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम…

काम की खबर – बालोद जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए 16 सितम्बर को कोविड टीकाकरण केन्द्रों की पढ़िये जानकारी


बालोद- कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत 16 सितम्बर 2021 को जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस.के. सोनी ने बताया…

उपलब्धि हमारी – आयुष्मान कार्ड बनाने में 55.8 प्रतिशत के साथ बालोद जिला प्रथम,कार्ड बनवाने अंतिम तिथि 30 सितम्बर


बालोद- कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने और शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने गंभीरतापूर्वक प्रयास किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने…

सीएम की घोषणा – नगरी के कोटेश्वर धाम में औषधीय प्रसंस्करण और प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा


वैद्यराजों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएंकोटेश्वर धाम में वैद्यों के लिए विश्रामगृह का निर्माण होगा और धान खरीदी केंद्र खुलेगा कोटेश्वर धाम को 4 हेक्टेयर क्षेत्र में…

देश का ऐसा पहला उदाहरण – नंदिनी की खाली पड़ी माइंस में बना है विशाल मानव निर्मित जंगल,15 सितम्बर को शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री बघेल


 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बनाया गया था प्रस्ताव, डीएमएफ-एडीबी की राशि से हुआ कार्य 2500 एकड़ क्षेत्रफल में लगाए गये 83 हजार से अधिक पौधेतैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं डीएफओ श्री धम्मशील गणवीर ने किया साइट निरीक्षणपर्यावरण के पुनः संरक्षण अथवा इकोलॉजिकल रीस्टोरेशन के लिए नजीर, किस तरह से खनन आधारित प्रोजेक्ट को नेचुरल हैबिटेट के रूप में बदला जा सकता है इसका अनुकरणीय उदाहरण दुर्ग- देश में पर्यावरण की मानव निर्मित विशाल धरोहर दुर्ग जिले में बनी है नंदिनी की खाली पड़ी खदानों की जमीन  में यह प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है।लगभग 3.30 करोड़ रुपए की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके लिए डीएमएफ तथा अन्य मदों से राशि ली गई है। पर्यावरण संरक्षण के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया। यह प्रोजेक्ट देश दुनिया के सामने उदाहरण है कि किस तरह से निष्प्रयोज्य माइंस एरिया को नेचुरल हैबिटैट के बड़े उदाहरण के रूप में बदला जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 15 सितंबर को इसका शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे पौधरोपण भी करेंगे।उल्लेखनीय है कि 17 किलोमीटर क्षेत्र में फैले नंदिनी के जंगल में पहले ही सागौन और आंवले के बहुत सारे वृक्ष मौजूद हैं। अब खाली पड़ी जगह में 83,000 पौधे लगाये गये हैं। इसके लिए डीएमएफ-एडीबी से राशि स्वीकृत की गई कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए क्षेत्र का निरीक्षण किया। डीएफओ श्री धम्मशील गणवीर ने विस्तार से प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि 83000 पौधे लगाये जा चुके हैं। 3 साल में यह क्षेत्र पूरी तरह जंगल के रूप में विकसित हो जाएगा। यहां पर विविध प्रजाति के पौधे लगने की वजह से यहां का प्राकृतिक परिवेश बेहद समृद्ध होगा। श्री गणवीर ने बताया कि यहां पर पीपल, बरगद जैसे पेड़ लगाए गये हैं जिनकी उम्र काफी अधिक होती है साथ ही हर्रा, बेहड़ा, महुवा जैसे औषधि पेड़ भी लगाए गये हैं।पक्षियों के लिए आदर्श रहवास- श्री गणवीर ने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट को इस तरह से विकसित किया गया है कि यह पक्षियों के लिए भी आदर्श रहवास बनेगा तथा पक्षियों के पार्क के रूप में विकसित होगा। यहां पर एक बहुत बड़ा वेटलैंड है जहां पर पहले ही विसलिंग डक्स, ओपन बिल स्टार्कआदि लक्षित किए गए हैं यहां झील को तथा नजदीकी परिवेश को पक्षियों के ब्रीडिंग ग्राउंड के रूप में विकसित होगा। आज कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।इको टूरिज्म का होगा विकास- इसके साथ ही इस मानव निर्मित जंगल में घूमने के लिए भी विशेष व्यवस्था होगी। इसके लिए भी आवश्यक कार्य योजना बनाई गई है ताकि यह छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु देश के सबसे बेहतरीन घूमने की जगह में शामिल हो सके।अहिवारा महाविद्यालय के नये भवन एवं रेस्ट हाउस का भी लोकार्पण- इस अवसर पर मुख्यमंत्री अहिवारा में महाविद्यालय भवन का भी लोकार्पण करेंगे। इसे 4 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है। साथ ही रेस्ट हाउस भी लगभग 1.30 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इसका भी लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। इसकी तैयारियों का निरीक्षण भी कलेक्टर ने किया। इस दौरान एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

एक नजर इधर भी – जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए  10 सितम्बर को कोविड टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी


बालोद- कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत 10 सितम्बर 2021 को जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ एस.के. सोनी ने बताया…

क्या आपको पता है हर विभाग के अफसरों ने लिया गौठान को भी गोद, ऐसे 91 गौठानों को स्वावलंबी बनाने कलेक्टर ने दिया लक्ष्य


[URIS id=18476] बालोद- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज यहाॅ संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयेाजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के विभिन्न विभागों…

बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस ने शुरू की सियान सहयोग अभियान, एसपी ने जारी किया हेल्प लाईन नंबर


वरिष्ठ नागरिंको की सुरक्षा एवं उनको त्वरित सहायता मुहैया करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य बालोद - जिला बालोद में पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा बुजुर्गों की सुरक्षा एवं उनके देखभाल…

दल्ली राजहरा में ओबीसी और आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण शुरू, घर बैठे डिटेल देकर शामिल हो सकते हैं सर्वेक्षण में


दल्लीराजहरा। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है l मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण…

खेत से गुजरी है बड़े बिजली कनेक्शन के लाइन, पर सरबदा के किसान को कई महीने से नहीं मिला मुआवजा, चक्कर काटते हुए हलाकान


बालोद/गुरुर। गुरुर ब्लाक के ग्राम सरबदा के किसान मुकुंद राम साहू अपने जमीन से संबंधित मुआवजे के लिए कई महीनों से चक्कर काट रहे हैं। विद्युत उप केंद्र गुरुर के…

You cannot copy content of this page