DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार का जल्द बालोद दौरा

जिला संगठन भंग, नई कार्यकारिणी का होगा गठन और जिला कार्यालय का उद्घाटन

बालोद। धनंजय सिंह परिहार का जल्द ही बालोद जिले का दौरा प्रस्तावित है। उनके निर्देश पर शिवसेना की बालोद जिला संगठनात्मक इकाई को भंग कर दिया गया है। आगामी दौरे के दौरान नए जिलाध्यक्ष सहित नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।


नए जिलाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी गठन की तैयारी

जानकारी के अनुसार प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के बालोद प्रवास के दौरान शिवसेना की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही संगठन को नए सिरे से मजबूत बनाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।


जिला कार्यालय का भी होगा उद्घाटन

दौरे के दौरान शिवसेना के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन भी प्रदेश प्रमुख द्वारा किए जाने की संभावना है। हालांकि कार्यक्रम की तिथि अभी तय नहीं हुई है, लेकिन संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शामिल होंगे शिवसैनिक

इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी सहित जिले भर के शिवसैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे और संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।


विजय पारख ने दी जानकारी

शिवसेना नेता विजय पारख ने बताया कि प्रदेश प्रमुख के दौरे के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा जिला कार्यालय का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। 🚩📍

उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रम से बालोद जिले में शिवसेना संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

You cannot copy content of this page