शासकीय हाई स्कूल संबलपुर में 9वीं छात्राओं को मिली सायकिल



अतिथियों को प्राचार्य ने बताई पानी की समस्या

बालोद। डौण्डी लोहारा विकासखण्ड के अंर्तगत शासकीय हाई स्कूल संबलपुर में शासन की महत्वकांक्षी सरस्वती निशुल्क सायकिल वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि चुन्नी मानकर सदस्य जिला पंचायत बालोद थे। अध्यक्षता रेणु गायकवाड़ सरपंच ग्राम पंचायत संबलपुर ने की। विशेष अतिथि टिकेश्वरी साहू सदस्य जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा, अभय साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन विकास समिति हाईस्कूल संबलपुर, सदस्य प्रकाशचंद जैन, देवराज रात्रे सदस्य एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता एन आर गंगबोइर मौजूद थे। सभी अतिथियों का गुलाल से तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। राज्यपाल पुरुस्कृत प्राचार्य दयालूराम पिकेश्वर ने बताया कि योजना के तहत कक्षा 9वीं अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग बीपीएल बालिका को सायकिल प्रदान किया जाता है। उन्होंने अतिथियों को शाला की समस्याओं से अवगत कराया।

जिसमें कहा कि शासकीय हाई स्कूल संबलपुर की मूलभूत समस्याओ बोर खनन कर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग है । अभय कुमार, प्रकाशचंद जैन ने साइकिल वितरण योजना की सराहना करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने में यह सहायक है। इस अवसर सेवानिवृत्त व्याख्याता एन आर गंगबोइर ने कहा कि लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने से सफलता मिलती है। जनपद पंचायत सदस्य टिकेश्वरी साहू, सरपंच रेणु गायकवाड़, चुन्नी मानकर सदस्य जिला पंचायत बालोद ने भी कहा कि शासन की इस योजना से बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। बालिकाओं को आने जाने में सुविधा होगी। इस अवसर हाई स्कूल संबलपुर बोर खनन कराने के लिए सहमति जताई गई। इस कार्य को तुरंत कराने का आश्वासन दिया गया। पात्र छात्राओ को पालक गण की उपस्थिति सायकिल वितरण किया गया। इस अवसर वरिष्ठ व्याख्याता वाय.पी आर्य आर.के.यादव प्रीति साहू रीता चौरसिया मनीषा बेर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन वाय.पी आर्य ने किया।

You cannot copy content of this page