DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रक्तदान के जरिए समाज सेवा ,दिलीप कौशिक को मिला राष्ट्रीय यूथ चेंजर अवॉर्ड

बालोद। बालोद के दिलीप कौशिक को राष्ट्रीय यूथ चेंज मेकर अवॉर्ड के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस सर्टिफिकेट मिला है। हरियाणा के करनाल में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यूथ चेंज मेकर राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इसके साथ ही इंग्लैंड से उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ है। अखिल भारतीय संस्था निफा (नेशनल इंटीग्रेट फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट) द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश से समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता सहित जापान, इंग्लैंड और मॉरीशस से आए अतिथियों ने दिलीप कौशिक को सम्मानित किया. उन्हें सामाजिक जन सेवा के लिए अवॉर्ड मिला है।

कार्यक्रम में मौजूद यूपी की महारानी, पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री और पंजाब के विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण महापौर रेणुका गुप्ता और निफा फाउंडेशन के चेयर मैन सरदार मनप्रीत उर्फ मन्नू ने नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस उपलब्धि और सम्मान पर शहर भगत सिंह रक्तवीर परिवार के अध्यक्ष दिलीप कौशिक और रविन्द्र कुमार नेताम ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यक्रम प्रभारी का आभार व्यक्त किया। जैसे कि आप सभी जानते है कि बालोद एक छोटा जिला है और भगत सिंह रक्तवीर परिवार यह वह संस्था है, जो विगत 14 सालों से निरंतर निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा दे रही है। बालोद जिले से इस संस्था का नाम नेशनल अवॉर्ड में जाना बालोद जिला के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।इस अवॉर्ड पर भगत सिंह रक्तवीर परिवार से दिलीप कौशिक ने कहा कि यह अवॉर्ड हमारे जिले के सभी रक्तवीर को समर्पित है।

You cannot copy content of this page