सुधार की दिशा में बढ़ते सेन समाज के कदम.. बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय……



बालोद। जिला सेन समाज बालोद की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। बैठक बंजारी धाम जुंगेरा में प्रदेश अध्यक्ष पुनित सेन के मुख्य आतिथ्य, जिला अध्यक्ष संतोष कौशिक की अध्यक्षता में हुई। समाज सुधार की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय सेन समाज के पदाधिकारियो ने लिए, जिनका पालन अनिवार्य किया गया है। जिसमें तय हुआ कि मृत्यु भोज/ शोक कार्यक्रम में किसी भी तरह से कलेवा/ पकवान नहीं बांटा जाएगा। सिर्फ सादा भोजन, दाल चावल सब्जी की परोसी जाएगी। वहीं विधवा महिलाओं को विवाह के दौरान मौर सौंपने का अधिकार दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक ने कहा कि समाज में कुछ बड़े निर्णय लिये जाएंगे जैसे विधवा माताओं को अपने पुत्र पुत्रियो के संस्कार कार्यक्रमों से अलग रखने की पुरानी परम्पराओं को समाप्त किये जायेंगे और पुरानी रुढ़िवादी परम्पराओं को जड़ से समाप्त करने नियमावली तैयार किये जायेंगे। नाई सेन समाज के पैतृक धंधों को अन्य समाज के लोगों के द्वारा किए जाने की सूचना मिल रही है इस पर प्रदेश स्तर पर निर्णय लेकर कार्यवाही की जाएगी।

बैठक ये फैसले भी लिए गए

जिले में निवासरत पुराने क्रियाशील एवं सक्रिय बुजुर्गों को जिले के कार्यकारिणी में मार्गदर्शक मंडल के रूप में लिया जाएगा, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, सैलुन संघ चिकित्सा प्रकोष्ठ में इनकी जिला स्तरीय सम्मेलन कर मनोनयन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष श्री संतोष कौशिक ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जिला सेन समाज में सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में उमेश सेन बालोद को, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के रूप में उमेंद्र कौशिक तरौद एवम् प्रदेश प्रतिनिधि के रुप में श्री टेटकु राम सेन माहुद का मनोनयन किया। सोनू सेन बालोद को समाज सेवक के रूप में नियुक्त किया गया। बालोद जिला मुख्यालय में पटवारी हल्का नंबर 6 खसरा नंबर 926/8 रकबा 0.012 भूमि में मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा मद से स्वीकृत 20 लाख रुपया की लागत से बनने वाली सर्व सुविधा युक्त सेन भवन जिला ब्लॉक इकाई एवं सैलुन संघ के पदाधिकारी के निगरानी में निर्माण किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बालोद जिला के अंतर्गत सभी आठ ब्लॉकों में ब्लॉक पदाधिकारी का चुनाव शीघ्रता से कराने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए जिला पदाधिकारी की बैठक में नियम बनाए जायेंगे। जिला क्षेत्र के निराकरण हेतु पेंडिंग आवेदनों को ब्लाक अध्यक्ष के माध्यम से जिला अध्यक्ष,जिला सचिव के पास प्रेषित किये जाने हेतु आग्रह किया गया।

You cannot copy content of this page