DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लिमोरा में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ शुरू, समाजसेवी राजेश सिन्हा ने प्लास्टिक मुक्त जिला बनाने की पहल के तहत दिए स्टील के थाली गिलास का सेट

बालोद। ग्राम लिमोरा में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। जो 19 से 27 अप्रैल तक होगा।
समाजसेवी राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा नौदिवसीय भागवत महायज्ञ आयोजन के शुभारंभ पर स्टील के थाली एवं गिलास का सेट प्रदान किया गया। सामाजिक कार्यों में सिंगल प्लास्टिक, दोना पत्तल, डिस्पोजल का उपयोग ना हो, इसके लिए बालोद जिला में उनके द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की गई है। जिसमें कई समाज आगे आकर बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे और पर्यावरण के क्षेत्र में एक कार्यक्रम की नई शुरुआत देखने को मिल रहा है। पर्यावरण को बचाए रखना, स्वच्छ वातावरण बनाए रखना, आदर्श गांव बनाने के लिए बालोद जिला के ग्राम लिमोरा में थाली गिलास प्रदान किया गया इस दौरान पूर्व जनपद सदस्य ममता चंद्राकर, निजानंद चंद्राकर, मदन लाल चंद्राकर, मीना चंद्राकर, शत्रुघ्न साहू, नेतराम सेन, धनेश साहू, गणेश साहू, उषा चंद्राकर, मालती चंद्राकर, विनोद चंद्राकर, चिंताराम चंद्राकर, मंगल साहू, अमृतानंद सिन्हा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही पिछड़ा वर्ग एवं पप्पू सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page