
देवरी बंगला/ बालोद/ राजनांदगांव। बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम परसुली में विगत दिनों एक सिरफिरे युवक सूर्यभान राजपूत ने अपनी चचेरी बहन, मौसी, सगी मां व बहन को कैंची से हमला करके फरार हो गया था। विवाद की वजह अपनी चचेरी बहन की ननन्द से शादी करने की जिद थी। पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश कर ही रही थी कि उसकी लाश राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना क्षेत्र में शहर के पेंड्री अटल विहार कॉलोनी की झाड़ियों में मिली। पुलिस को वह लाश नहीं बल्कि नर कंकाल के रूप में मिली। जब उसकी जांच कराई गई, वहीं आसपास जो दस्तावेज थे उससे उसकी पहचान की गई तो वह परसुली देवरी थाना के सूर्यभान राजपूत के रूप में हुई। घटना की जानकारी लालबाग थाने ने देवरी पुलिस को भी दे दी है।

घटनास्थल पर ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज में मृतक का नाम लिखा हुआ था। देवरी पुलिस के जरिए ही मृतक की शिनाख्त भी करवाई गई। घटना 20 जनवरी को हुई थी। जब वह कैंची से जानलेवा हमला करके घर से भाग गया था। उसी रात को अटल विहार कॉलोनी के लोगों ने किसी की चीख पुकार सुनी थी। हाल ही में गुरुवार की शाम को कॉलोनी के रहवासियों ने झाड़ियों के पीछे एक नर कंकाल होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद लालबाग पुलिस मौके पर पहुंची तो मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की गई। घटनास्थल पर पुलिस को एक विषाक्त पदार्थ की खाली बोतल भी मिली। आशंका है कि उसने इसका सेवन करके आत्महत्या की है। मामले में बड़ी बात यह है कि उसने अपने घरवालों और कुछ दोस्तों को फोन करके यह बताया भी था कि मैं जहर पीकर मर रहा हूं। जहर पीने के बाद भी बताया था कि मैं जहर पी लिया हूं। लेकिन लोग उसकी बात को नजरअंदाज कर रहे थे। लोगों को लग रहा था कि वह मजाक कर रहा था। पर वास्तव में उसने उस दिन जहर पी लिया था और वहीं पर मर चुका था। जिसकी लाश नर कंकाल के रूप में बाद में बरामद हुई।
शुक्रवार को घटना की जांच करने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची थी। वहीं लाल बाग के थाना प्रभारी राजेश साहू ने कहा शव को पीएम के लिए भेज दिया गया था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। उसकी पहचान हो गई है। मृतक देवरी थाना क्षेत्र के परसुली का रहने वाला सूर्यभान राजपूत है। जो अपने घर वालों से झगड़ा करके कैंची से हमला करके भागा हुआ था। वहीं पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि मृतक घरवालों को फोन करके विषाक्त पदार्थ सेवन करने की बात भी बताई थी। लेकिन जिनको भी वह फोन करता था वह उन पर विश्वास नहीं करते थे। लोगों को लगता था कि वह मजाक कर रहा है। लोगों को यही लगा कि वह घर वालों से झगड़ा करके भागा था और डराने के लिए ऐसा बोल रहा है।लेकिन जब वास्तव में लालबाग पुलिस व देवरी पुलिस के जरिए घर वालों को खबर मिली कि कोई नर कंकाल मिला है और मौके पर ड्राइविंग लाइसेंस पाया गया है तो शिनाख्त के लिए घर वालों को बुलाया गया और इसकी पुष्टि हो गई। घटना स्थल पर उसकी बाइक भी बरामद हुई है। फोन करने के बाद उसने जहर पी लिया और वही झाड़ियों में मर गया। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ था। बाद में परिजन जब उसे खोजबीन के लिए दोबारा ट्राई करते रहे तो नंबर बंद बता रहा। इसलिए कुछ खबर ही नहीं मिली। बता दें कि वह अपनी चचेरी बहन की ननंद से शादी करने की जिद कर रहा था। जिस पर उसकी चचेरी बहन मना करी थी और इसी बात को लेकर उसने अपनी चचेरी बहन को कैंची से मारकर घायल कर दिया था। बीच-बचाव के लिए आई मौसी व अपनी मां व छोटी बहन को भी इसी तरह मारा था। चचेरी बहन व मौसी का इलाज राजनांदगांव के मेडिकल अस्पताल में चल रहा था।
घटना से जुड़ी पहली खबर जहां से पढ़ें नीचे क्लिक करें हेडिंग पर
