बालोद/ डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा ब्लाक के देवरी थाना अंतर्गत ग्राम परसुली में बुधवार को एक आरोपी सूर्य भान राजपूत उर्फ दद्दू द्वारा अपनी चचेरी बहन एकता व मौसी पुष्पा पर कैंची से प्राणघातक हमला किया गया है। इस घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई अन्य दो लोगों बहन प्राची व अपनी मां शीला बाई पर भी उसने हमला किया है। इस हमले के बाद चचेरी बहन एकता राजपूत व उनकी मौसी का इलाज राजनांदगांव के अस्पताल में चल रहा है।

जहां एकता को 14 से 15 टांके तो मौसी को 12 से 13 टांके लगे हुए हैं। सिर पर गंभीर चोट आई है। इधर कैंची मार कर आरोपी कल से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है तो वही सबके बीच सवाल बना हुआ है कि आखिर यह घटना क्यों हुई। आखिर आरोपी ने क्यों कैंची मारा है।

अपने ही परिवार से उसकी क्या दुश्मनी हो गई। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही, ऐसे में इस बड़े मामले की तह तक जाते हुए हमने भी जब पड़ताल की तो यह बातें सामने आई। जो इस घटना की वजह मानी जा रही है। हालांकि इसकी पूरी पुष्टि आरोपी के बाद पकड़े जाने के बाद होगी कि वह कारण क्या बताता है? लेकिन घायलों व उनके परिजनों के मुताबिक माने तो यह घटना आरोपी द्वारा अपनी चचेरी बहन की ननंद के साथ शादी करने की जिद के चलते हुई है।

घायल एकता राजपूत के पति भूपेंद्र उर्फ राजा राजपूत ने बताया कि उनका साला आरोपी मेरी बहन से जबरदस्ती शादी करना चाहता था। कई बार उसे छेड़खानी करता था। जिस पर मेरी बहन उसे मना भी करती थी। मैं नौकरी वाला हूं इससे वह जलता भी था। जब घटना हुई उस समय वह मेरी पत्नी को कैंची मारते हुए यही कह रहा था कि तुम्हारे पूरे खानदान को खत्म कर दूंगा मेरी बहन उससे शादी नहीं करना चाहती है फिर भी वह जबरदस्ती करना चाहता है। आरोपी मेरी पत्नी एकता के बड़े पिताजी का लड़का है। इधर पुलिस के मुताबिक आरोपी के पिता व अन्य लोगों ने भी यही बातें अपने बयान में बताई है कि आरोपी एकता की ननंद से से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था। परिवार वाले उसे समझाने की कोशिश भी कर रहे थे। लेकिन वह आक्रोशित था। एकता के पति भूपेंद्र ने बताया कि कुछ बात करना है बोलकर आरोपी द्वारा, एकता को उनके मायके बुलाया गया था। जब एकता बात करने के लिए पहुंची तो बिना कुछ बोले आरोपी ने कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बीच बीच बचाव करने के लिए आई मौसी व अन्य लोगों पर भी आरोपी ने हमला किया। फिर बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। पुलिस कल से उसकी तलाश कर रही है। अभी कुछ पता नहीं चल पाया है कि वह कहां है छिपा हुआ है।
जीजा ने लिखाई साले के खिलाफ रिपोर्ट
एकता के पति भूपेंद्र राजपूत निवासी खैरझिटी की सूचना पर पुलिस ने फिलहाल धारा 324 का केस आरोपी सूर्य भान के खिलाफ दर्ज किया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद धारा और जुड़ सकती है। प्रार्थी भूपेंद्र ने बताया ग्राम परसुली मेरा ससुराल गांव हैं। मेरी पत्नि एकता राजपुत दिनांक 19/01/2021 को अपने मायके गयी थी। जहां पर उसका भाई (बडे पापा का लडका) सूर्यभान सिंह राजपुत ऊर्फ दद्दू ने दिनांक 20/01/21 को सुबह करीबन 10.30 बजे मेरी पत्नि के पेट में कपडा काटने के कैंची से वार कर घायल कर दिया। जिससे मेरी पत्नि का पेट फट गया हैं। साथ में मेरी मौसी पुष्पा राजपुत के सिर व कंधे पीठ में वार किया हैं। जिससे मौंसी को गहरा चोंट लगा हैं। मेरी मौंसी व पत्नि उच्च ईलाज हेतु देवरी अस्पताल से मेडिकल कालेज अस्पताल राजनांदगांव में भर्ती हैं। पत्नि एकता गंभीर हालत में हैं। बीच बचाव करने मेरी बडी सास शीला बाई, साली प्राची आये तो उन्हें भी हाथ उंगली में चोंट पहुंचाया हैं।
