DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सबक: आंगनवाड़ी के 3 साल के बच्चे की मौत के मामले में कार्यकर्ता और सहायिका हुई निलंबित, भेड़ी में हुई थी घटना, इधर बारिश में असुरक्षित भवनों से केंद्र को स्थानांतरित करने के भी निर्देश

बालोद/ डौंडीलोहारा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भेड़ी में 3 साल के बच्चे की मौत के मामले में कार्यकर्ता और सहायिका को निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को 3 साल का एक बच्चा नैतिक सिन्हा आंगनबाड़ी गया हुआ था। जहां वह दोपहर में खेलते खेलते नाले के पास चला गया और बह गया। जिसकी लाश बुधवार को मिली। इस घटना में प्रथम दृष्टया कार्यकर्ता और सहायिका की लापरवाही पाई गई। इसके बाद विभाग द्वारा उन्हें निलंबित कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास के विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने डेली बालोद न्यूज को बताया कि जर्जर भवनों एवं असुरक्षित स्थानों पर संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने एवं भारी वर्षा के दिन बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने हेतु प्रोत्साहित न करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं आंगनबाड़ी भेड़ी क्रमांक 01 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भुनेश्वरी सिन्हा एवं सहायिका शीत बाई को प्रथम दृष्ट्या शासकीय कार्य में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

You cannot copy content of this page