DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा मित्र क्लब सड़को के गड्ढों पर लगाएगी एक पौधा अधिकारियों के नाम,,,,,लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कुम्भकर्णीय नींद से जगाने होगी शुरुआत

बालोद । बालोद जिला मुख्यालय सहीत दुर्ग राजनांदगांव एवं धमतरी की तरफ जाने वाले सभी सड़को के गड्ढों पर जल्द ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का सड़को के गड्ढों को ना भरने से नाराज होकर उन सड़को के गड्ढों में विरोध स्वरूप एक पौधा अधिकारियों के नाम लगाने का फैसला लिया गया है ताकि सड़को में हुए गड्ढों से कोई दुर्घटना ना हो सके इस संबंध में युवा मित्र क्लब के संयोजक विनोद जैन ने बताया कि बारिश का मौसम है और सड़को में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जो बारिश का पानी भर जाने से दिखाई नही देता है जिसमे दो पहिया वाहन चालकों का उस गड्ढे में गाड़ी के पहिया जाते ही वह उछलकर गिर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला कुछ दिनों पूर्व बालोद से राजनांदगांव मार्ग में पाररास नाला के पास रात्रि में घटित हुई एक वाहन चालक को मुख्यमार्ग में हुए गड्ढे नही दिखाई दिए और वह गड्ढों के कारण वाहन सहित गिर जाने से घायल भी हुआ ना जाने ऐसे कितने ही लोग जोखिम से भरे इन मार्गो पर निकलते हैं। ऐसे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को पता नही यह क्यो दिखाई नही पड़ता। वहीं इस मार्ग का काम देखने वाले टाइम कीपर का भी कोई अता पता नही रहता। इन सभी समस्याओं को लेकर जिलाधीश को इसकी सूचना देने एवं विधिवत अनुमति लेकर पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधों को लगाने के लिए सड़कों में हुए गड्ढे काफी है इससे पर्यावरण हेतु पौधा भी लग जायेगा एवं गड्ढे से कोई दुर्घटना भी नही घटित होगी। नगर विकास समिति के सदस्य एवं अधिवक्ता हरीश दुबे ने कहा कि सड़कों में गड्ढों को मुरुम या मिट्टी डालकर भरा जाता है जो बारिश होते ही निकलकर जस का तस रह जाता है। ऐसे में राहगीरों के साथ दुर्घटना होना स्वाभाविक बात है। पौधे लगाने की पहल देश भर में चल रही है हम भी इसमे अपना सहयोग देंगे और सड़कों के गड्ढों में पौधा लगाएंगे। युवा मित्र क्लब के सदस्य मयंक योगी हिमांषु आर्य सोनू सोनकर आशुतोष तन्ना बसन्त साहू कुलेश्वर साहू आदि लोगो ने भी अपना रोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों के कुम्भकर्णीय नींद को तोड़ने और गड्ढों में विरोध स्वरूप पौधे लगाने में अपनी सहमति दी है। जल्द ही कार्ययोजना बनाकर जिलाधीश से अनुमति एवं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियोंको विधिवत सूचना देकर पौधारोपण कार्य किया जाएगा।

You cannot copy content of this page