DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रदीप मिश्रा का श्री शिव महापुराण कथा 25 से 31 जुलाई तक भिलाई सेक्टर 6 में, निकली शोभायात्रा

बालोद/ भिलाई। सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा का श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन सिविक सेंटर जयंती स्टेडियम भिलाई सेक्टर 6 में किया जा रहा है।

जिसका आयोजन 25 से 31 जुलाई तक होना है। कथा समय दोपहर 1 से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित है। आयोजन के एक दिन पूर्व श्रद्धालुओं ने कलश शोभायात्रा निकाली ।

आयोजन स्थल पर तैयारी पूर्ण हो चुकी है। आकर्षक पंडाल सजा है। बारिश के बावजूद लोगों में आस्था बनी हुई है। बड़ी संख्या में लोग कलश शोभायात्रा में शामिल हुए। वही दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु एक दिन पहले ही पहुंच चुके हैं।

You cannot copy content of this page