DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गांजा तस्करी का नया तरीका: ट्रैक्टर की ट्राली में चेंबर बनाकर ले जा रहे थे 6 लाख का गांजा, दो आरोपी चेकिंग में पकड़ाए

पुरूर पुलिस से चालाकी पड़ी भारी: मलकानगिरी उड़ीसा से, जगदलपुर, कोण्डागांव, कांकेर के रास्ते भारी मात्रा में गांजा ले जाकर राजस्थान में खपाने की थी साजिश, 61.300 किलोग्राम गांजा बरामद

बालोद। बालोद जिले का नेशनल हाईवे लगातार गांजा तस्करी का रूट बना हुआ है। वहीं पुलिस लगातार इस क्षेत्र में गांजा तस्करों को पकड़ रही है ।तस्कर पुलिस से बचने के लिए नए-नए पैतरे भी अपनाते हैं। इस क्रम में तस्करों द्वारा नया तरीका इजाद करते हुए अब ट्रैक्टर की ट्राली से गांजा तस्करी की जा रही थी। लेकिन पुरूर पुलिस के सामने तस्करों की चालाकी नहीं चली और चेकिंग में राजस्थान क्षेत्र के द्वारा लोग पकड़े गए। जो एक ट्रैक्टर ट्राली में विशेष चैंबर बनाकर गांजा छुपा कर ले जा रहे थे। आरोपी शेर सिंग पिता श्याम सिंग उम्र 35 निवासी ठिकरिया थाना रुदावल, जिला भरतपुर (राजस्थान) और अजय सिंग पिता लक्ष्मण सिंग उम्र 20 साल, निवासी नारौली, थाना रुदावल, जिला भरतपुर (राजस्थान) को जेल भेजा गया। थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन रोकने में यह सफलता हासिल की गई। 23 जुलाई शाम चार बजे मुखबिर द्वारा मोबाईल के माध्यम से सूचना मिली कि एक लाल रंग की बिना नम्बर की महेन्द्रा ट्रेक्टर जिसमें दो व्यक्ति सवार है जो अपनी ट्रेक्टर ट्राली में चेम्बर बनाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर रखा हुआ है, जिसे जगदलपुर कोण्डागांव की ओर से केशकाल, कांकेर के रास्ते रायपुर की ओर लेकर जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये, थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के हमराह पुलिस स्टाफ के ग्राम मरकाटोला कैम्प के पास एन.एच.30 पर रवाना होकर वाहनों को रोककर नाकाबंदी कर चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी।

पुलिस को देखकर भाग रहे थे आरोपी

इस दौरान एक लाल रंग की बिना नम्बर की महेन्द्रा ट्रेक्टर जिसमें दो व्यक्ति सवार होकर आया। जिसे ईशारा कर रोका गया जो अपने वाहन को रोककर भागने लगा। जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़ा गया। बिना नम्बर की महेन्द्रा ट्रेक्टर की ट्राली का चेकिंग करने पर कुल मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 61.300 कि०ग्रा० किमती 6,13,000/रू एवं घटना में प्रयुक्त वाहन महेन्द्रा ट्रेक्टर किमती 8,00,000/रू जप्त कर कब्जा में लिया एवं एफआईआर कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इनकी रही भूमिका

उक्त प्रकरण में थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र०आर०, अनंत सोनी, आरक्षक थनेन्द्र देवांगन, सुरेश पटेल, विवेक सिन्हा, महेन्द्र जैन, छोटू सोनकर, संदीप यादव, की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page