DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर: पेड़ से टकराई बाइक, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत, विनायकपुर से घूमने आए थे बालोद जिले में, लापरवाही से गई जान, पढ़िए पूरा मामला…

dailybalodnews

बालोद/अंडा । बालोद से सियादेही रानी माई मार्ग पर एक बाइक के पेड़ से टकराने से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों दुर्ग जिले के ग्राम विनायकपुर के रहने वाले हैं। जो बालोद जिले में घूमने के लिए आए थे। मरने वाले तीन लोग एक ही बाइक पर सवार थे।  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना तीन से चार बजे के बीच की है। पहले सभी लोग दोपहर करीब 1:30 बजे तांदुला डैम एक घंटा घूमे फिर झलमला गंगा मैया में दर्शन किए इसके बाद फिर रानी माई और सियादेही की ओर जाने के लिए रवाना हुए थे। रानी माई पहुंचने से पहले एक मोड़ के पास वे रास्ता नहीं भांप पाए और तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होते हुए सीधे पेड़ से जा टकराए । मौके पर तीनों की मौत हो गई ।बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। मृतकों  में नमन सेन पिता युवराज सेन उम्र 21, देवानंद निषाद पिता हंसराज उम्र 26 और खीलेश पटेल पिता बल्ला पटेल उम्र 26 शामिल हैं। वहीं घटना के बाद बालोद पुलिस जांच में जुटी है। जिला अस्पताल बालोद में तीनों के शव को पीएम के लिए रखा गया है।

डेंजर जोन बना ये जगह, हो चुकी कई मौतें 

जानकारों के मुताबिक जहां घटना हुई है उस जगह को “ओंगन घाट” कहा जाता है, यहीं पर इस वर्ष बहुत सारी दुर्घटना घट चुकी है. कुछ माह पूर्व 3 वाहन  टकराये थे, फिर बस और कार, और बाइक वाले.. आये दिन राहगीर मोड़ में  दुर्घटना का शिकार होते है. यह एक्सीडेंट (डेंजर )जोन बन गया है..

क्या कहा प्रत्यक्षदर्शी ने

घटना के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे एक प्रत्यक्षदर्शी मनीष नेताम ने “डेली बालोद न्यूज़” को बताया कि तीन बाइक सवार युवक पेड़ से टकराए थे। वही पहले घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस थाने में सूचना दी और संजीवनी 108 को भी उन्होंने ही बुलाया। इनके कुछ साथी जो  अन्य  बाइक पर थे आगे निकल चुके थे और रानी माई मंदिर के सामने होटल के पास रुके थे। मृतक तीनों युवक पीछे आ रहे थे और मोड़ के पास रास्ता नहीं समझ पाए और पेड़ से टकराने से तीनों की मौत हो गई।

पुलिस ने की ट्रैफिक के नियमों का पालन करने की अपील

लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस घटना से लोगों को सबक लेनी चाहिए। पुलिस द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि खासतौर से दुपहिया चालकों द्वारा नियंत्रित रफ्तार में ही गाड़ी चलाएं, हेलमेट का उपयोग जरूर करें, शराब के नशे में गाड़ी चलाने से बचे। लापरवाही की वजह से इस घटना में जान जाना प्रमुख वजह माना जा रहा है।

जानिए युवकों का बैक ग्राउंड

हमारे अंडा(दुर्ग) के संवाददाता संजय साहू ने बताया विनायकपुर निवासी मृतक नमन कुमार सेन, जो अपने पिता के साथ सेलून में काम कर रहे थे, मंगलवार को सेलून बंद रहता है तो अपने दोस्तों के साथ घुमने गये थे। देवेन्द्र निषाद जो मजदूरी काम करने जा रहे थे, खिलेश कुमार पटेल पेंटिंग काम करते थे। साथ में एक दूसरे मोटरसायकल में नमन के भाई डेविड सेन और डिलेश्वरी साहू भी घुमने गई थी।

बालोद जिले की अन्य बड़ी ख़बरें पढ़िए एक क्लिक पर

You cannot copy content of this page