DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रजही डैम कांड: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,प्रेमी की बातों में आकर पीडिता गई थी घूमने, बन गई हवस का शिकार..

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

दल्लीराजहरा/बालोद। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के रजही डैम के पास नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को पीड़िता अपने परिचित एक नाबालिग के साथ बाइक से रजही डैम घूमने गई थी। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उक्त नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान रजही गांव के दो अन्य युवक भी मौके पर पहुंचे। पीड़िता के बयान के अनुसार, उन्होंने घटना का वीडियो बनाया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया तथा ब्लैकमेल करने का प्रयास किया।

घर लौटने के बाद पीड़िता ने रोते-बिलखते अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। रविवार को उसकी मां ने दल्लीराजहरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया।

सीएसपी ने बताया कि मामले में अपराध क्रमांक 51/2026 के तहत धारा 147/2, 127, 62, 49 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने वारदात में शामिल नाबालिग सहित तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page