DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में शांतिपूर्ण और निर्विघ्न हो होली: सीईओ सुनील कुमार चंद्रवंशी

समय-सीमा बैठक में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य सहित सभी विभागों को पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी ने जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उन्होंने राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्योहार के दौरान पूरी मुस्तैदी से दायित्व निभाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अप्रिय स्थिति की पूर्व रोकथाम सुनिश्चित की जाए, ताकि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के वातावरण में संपन्न हो सके।

बैठक में समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई और सभी विभाग प्रमुखों को निर्धारित समयावधि में निराकरण के निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकड़ा, नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सीईओ चंद्रवंशी ने जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को बालोद विकासखंड के ग्राम पोण्डी में जिला स्तरीय शिविर आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां समयपूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई, नस्ती निराकरण और विभागीय समीक्षा करने तथा गुरुवार-शुक्रवार को फील्ड विजिट कर योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करने को कहा। 15 मार्च तक वार्षिक कार्य योजना कलेक्टर को प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में बायोमेट्रिक उपस्थिति, ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति, कन्या शौचालय निर्माण (08 मार्च तक जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश) तथा शासकीय चिकित्सालयों में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित करने संबंधी निर्देश भी दिए गए।

You cannot copy content of this page