DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुरक्षित नहीं राजहरा का रेलवे स्टेशन, यात्री का पार हुआ मोटरसाइकिल  

दल्लीराजहरा| दल्ली राजहरा के रेलवे स्टेशन से एक मोटर साइकिल पार होने की घटना सामने आई है जिस पर प्रार्थी  इन्द्रजीत सिंह तुली ने बताया  वार्ड क्रमांक 12 नामदेव कालोनी चिखलाकसा का रहने वाला हूं, ट्रांसपोर्ट का काम करता हूं, मेरी बहु लीनू तुली के नाम से मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम युगा क्रमांक CG 07 AP 5042 है.मोटरसायकल का उपयोग परिवार के सदस्य व हमारे ट्रांसपोर्ट में काम करने वाले कर्मचारी करते हैं दिनांक 07.07.2024 के प्रात: 05.30 बजे मेरे कर्मचारी सोमेन्द्र राय चौधरी ने उक्त मोटर सायकल को रेलवे स्टेशन राजहरा के बाहर खडी कर ट्रेन से रायपुर गया था जो शाम को वापस आकर रेल्वे स्टेशन के बाहर जाकर देखा तो मोटर सायकल को जहां खडी किया था, वहां नहीं था. अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल होण्डा ड्रीम युगा को कोई चोरी कर ले गया है.

You cannot copy content of this page