DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर में किसानों को बड़ी सौगात: कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि वितरण

कृषि उपज मंडी बोहारडीह में आयोजित हुआ भव्य समारोह, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति
गुरुर। शनिवार को कृषि उपज मंडी बोहारडीह में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और शासन की योजना का लाभ प्राप्त किया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति के सभापति तेजराम साहू थे। अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने की, जबकि जनपद पंचायत गुरुर की अध्यक्ष सुनीता संजय साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में विष्णुदेव साय की घोषणा का उल्लेख करते हुए पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे के अनुरूप किसानों को धान के मूल्य के अंतर की राशि होली से पहले प्रदान करने का संकल्प पूरा किया गया है। राशि जारी होते ही प्रदेश के लाखों किसानों के खातों में सीधे धनराशि पहुंचने लगी है, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है।
जिला पंचायत सभापति तेजराम साहू ने कहा कि खेती-किसानी छत्तीसगढ़ की रीढ़ है और सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर किसान को समृद्ध बनाना है। करोड़ों रुपये की राशि का वितरण इस बात का प्रमाण है कि विकास की मुख्यधारा में किसान सर्वोच्च प्राथमिकता पर हैं।
जनपद अध्यक्ष सुनीता साहू ने कहा कि सरकार किसानों के पसीने की कीमत समझती है। कृषक उन्नति योजना के तहत बेचे गए धान पर आदान सहायता राशि इनपुट सब्सिडी के माध्यम से प्रदान की गई है, जिसका उद्देश्य खेती की लागत कम करना और किसानों की आय बढ़ाना है।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर, एसडीएम आरके सोनकर सहित कृषि एवं सहकारी विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page