DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गायत्री परिवार मना रहा आदर्श होली, खुशियों के रंग समाज में फैलाने होगा अनूठा आयोजन

डौंडीलोहारा। पावन होली पर्व के अवसर पर नगर में भव्य शोभा यात्रा, कुरीति उन्मूलन एवं व्यसन मुक्ति रैली का आयोजन किया जा रहा है। नगर के समस्त धर्मानुरागी श्रद्धालु भाई-बहनों को इस पावन आयोजन में सादर आमंत्रित किया गया है।

दिनांक 2 मार्च 2026, सोमवार को दोपहर 4:00 बजे से भगवान नरसिंह नाथ, भक्त प्रहलाद एवं होलिका की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा द्वारा गायत्री शक्तिपीठ से प्रारंभ होकर विवेकानंद चौक, संजय नगर, नया बस स्टैंड, अंबेडकर चौक होते हुए राजापारा दुर्गा चौक तक पहुंचेगी।

यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज सुधार का संदेश भी देगा। शोभा यात्रा के साथ कुरीति उन्मूलन और व्यसन मुक्ति रैली भी निकाली जाएगी, जिसका उद्देश्य समाज को नशामुक्त और सदाचारयुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना है।

तत्पश्चात संध्या 6:00 बजे से राजापारा दुर्गा चौक में दीप महायज्ञ एवं पर्व संदेश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, सद्भावना और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दिया जाएगा।

गायत्री परिवार एवं नगर के समस्त धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा नगरवासियों से आग्रह किया गया है कि वे इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं तथा कुरीति उन्मूलन और समाज के उत्थान की दिशा में अपना योगदान दें।

🙏 विनीत 🙏
गायत्री परिवार एवं समस्त धार्मिक, सामाजिक संगठन – डौंडीलोहारा

You cannot copy content of this page