DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धोखेबाजों से सावधान: बात करते ही मदद के बहाने एटीएम बदलकर निकाले खाते से 75 हजार, मैसेज आया तो हुआ ठगी का एहसास 

बालोद| बालोद जिले में एक बार फिर एटीएम धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. नया मामला थाना डौंडीलोहारा का है. जहां प्रार्थी नेमीचंद साहू पिता दानी लाल साहू उम्र 21 साल ग्राम धनगांव की  माता श्रीमती चित्ररेखा बाई के एटीएम  खाते से धोखाधड़ी कर 75 हजार रकम निकाल लिया गया है. जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4)  भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । नेमीचंद ने बताया  दिनांक 6 जुलाई के 11.30 बजे मेरी मां श्रीमती चित्ररेखा बाई  एसबीआई शाखा डौण्डीलोहारा के खाता  के जारी किए एटीएम से बैलेंस चेक करने डौण्डी लोहारा आया था । इंडिया 1(वन) के कमरा के अंदर मैं अपने ए टी एम से पैसा चेक कर रहा था । उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति मेरे पास  साइड में खड़ा था । जो ऐसा रकम नही निकालते है , नहीं तो तुम्हारा  पूरा रकम  निकल जाएगा , कहकर बोलने के बाद मेरे ए टी एम कार्ड को मांग लिया और मेरे ए टी एम कार्ड को बदली कर अपने पास रखे ए टी एम  को मुझे देकर चला गया । ए टी एम को कब बदली किया ,मुझे पता नहीं चला । बाद में मेरे मोबाइल नंबर में पैसा दूसरे व्यक्ति के द्वारा निकालने का मैसेज आने पर मुझे पता चला जो मेरे मां का खाता से अलग – अलग  6 बार रकम निकाला गया है । कुल जुमला रकम 75009 रुपये को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखा धड़ी कर रकम निकाल लिया गया है । 

You cannot copy content of this page